फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ, इंस्पेक्टर कैंट ने हत्या के इरादे से सिपाही से चलवाई गोली

विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

एसआई संजय सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोर्ट में दी अर्जी
विज्ञापन

सिपाही की बर्थडे पार्टी में एसआई संजय के गोली लगने का मामला
कोर्ट ने मामले में सुनवाई के लिए सात अक्तूबर की तारीख तय की

बरेली। कैंट थाने के इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, सिपाही के अलावा सीओ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए एक एसआई ने सीजेएम कोर्ट में अर्जी दी है। कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई के लिए सात अक्तूबर की तारीख तय की है।
एसआई संजय सिंह ने अपने वकील यशेंद्र सिंह के जरिये दाखिल की अर्जी में कहा कि है वह थाना कैंट, बरेली में तैनात था। सीओ अशोक सिंह यादव के कहने पर प्रभारी निरीक्षक कैंट धर्मेंद्र सिंह और उनका स्टाफ उसे बेवजह प्रताड़ित करता था। इससे परेशान होकर उसने अपना इस्तीफा शासन को भेज दिया। इसकी जांच शुरू हुई तो 17 अगस्त 2020 को सीओ अशोक कुमार यादव और प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने मिलकर उसे जान से मारने की नीयत से षडयंत्र रचा।
विज्ञापन

इसके तहत लॉकडाउन के बावजूद बिना किसी अनुमति के कांस्टेबल अश्वनी कुमार की जन्मदिन पार्टी का भव्य आयोजन युगवीणा गेस्ट हाउस में कराया गया। इसमें 150 से ज्यादा लोग शामिल हुए। पार्टी में एसआई संजय को बुलाने के लिए कांस्टेबल अश्वनी कुमार से कई बार कहलवाया, जब संजय रात 10 बजे युगवीणा गेस्ट हाउस पहुंचे तो उस वक्त इंस्पेक्टर कैंट धर्मेंद्र, सिपाही अश्वनी और एसआई प्रवीण कुमार समेत कई लोग मौजूद थे। इसी दौरान डीजे पर डांस करते वक्त इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह के कहने पर कांस्टेबल अश्वनी ने संजय की सरकारी रिवाल्वर छीनकर उनके ऊपर गोली चला दी।
विज्ञापन

एसआई संजय का आरोप है कि इन लोगों ने उनका मोबाइल भी छीन लिया और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद अस्पताल ले जाने के बजाय थाना कैंट ले गए। वहां उन्हें तड़पता छोड़कर उनके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया। इसके बाद अस्पताल लेकर गए। वहां भी समय काटते रहे, ताकि उनकी मौत हो जाए। कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई के लिए सात अक्तूबर की तारीख तय की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें