आंवला। सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने शनिवार को सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। वहीं, दूसरी ओर से कस्बे में अवैध पैथोलॉजी लैब व क्लीनिक संचालकों में अफरा-तफरी रही।
सीएमओ ने निरीक्षण करते हुए सभी चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को ड्यूटी पर अलर्ट रहने के निर्देश दिए। सीएचसी प्रभारी ने सीएमओ से अस्पताल में डॉक्टर की कमी होने की बात कहकर दो चिकित्सकों की यहां पर तैनाती किए जाने की मांग की।
इसके अलावा यहां तैयार 50 बेड महिला अस्पताल को शीघ्र शुरू करने की भी मांग की। इस दौरान डॉ. शशांक यादव, नरेंद्र कुमार, छत्रपाल सिंह, किशन कुमार आदि रहे। इधर, कस्बे में अवैध पैथोलॉजी व क्लीनिक संचालक शटर गिराकर भाग खड़े हुए। संवाद
जन औषधि केंद्र में ठीक मिली व्यवस्था
भमोरा। सीएमओ ने शनिवार दोपहर भमोरा के सीएचसी पर पहुंचकर यहां बन रहे प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएचसी प्रभारी डॉॅ. विवेक कुमार मौजूद रहे। सीएमओ ने व्यवस्थाओं पर संतुष्टि जताई। संवाद
साफ-सफाई के दिए निर्देश
रामनगर। सीएमओ ने रामनगर पीएचसी का निरीक्षण कर सफाई के निर्देश दिए। साथ ही जन औषधि केंद्र के लिए जगह तलाश की। इस दौरान डॉ. सुनील कुमार, डॉ. फिरोज खान आदि रहे। संवाद