फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आज मुख्यमंत्री योगी करेंगे सिंथेटिक ट्रैक का लोकार्पण, खिलाड़ियों को मिलेगी नई सौगात

Mon, 31 Mar 2025 06:59 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

Bareilly News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को बरेली आ रहे हैं। वह कई परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। स्पोर्ट्स स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक का लोकार्पण कर खिलाड़ियों को नई सौगात देंगे। 
विज्ञापन
स्पोर्ट्स स्टेडियम में बनाया गया है सिंथेटिक ट्रैक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खेलों को बढ़ावा और खिलाड़ियों को बेहतरीन सुविधाएं देने के उद्देश्य से बरेली के स्पोर्ट्स स्टेडियम में बन रहा सिंथेटिक ट्रैक अब अपने अंतिम चरण में है। 400 मीटर लंबे और आठ लेन वाले ट्रैक के निर्माण का कार्य लगभग पूरा हो जाने के बाद अब इसके लोकार्पण की तैयारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को सिंथेटिक ट्रैक का लोकार्पण करेंगे।

विज्ञापन


अधिशासी अभियंता अमित सिंह के मुताबिक एक से दो दिनों में सिंथेटिक ट्रैक के कागज स्टेडियम को सौंप दिए जाएंगे। इसके बाद गठित समिति इसकी जांच करेगी। जांच के बाद विभाग को पत्र भेजा जाएगा। वहां से अनुमति मिलने के बाद इसे स्टेडियम को हैंडओवर किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- बदायूं में मुस्कान की हत्या: नौटंकी में डांस देख आया रिजवान का दिल... दूसरी शादी की, इस जिद पर दी दर्दनाक मौत
विज्ञापन


सिडको को सौंपी गई थी जिम्मेदारी
स्पोर्ट्स स्टेडियम की ओर से खेल विभाग को भेजे गए प्रस्ताव के तहत इस प्रोजेक्ट को स्वीकृति मिली थी, जिसके बाद निर्माण की जिम्मेदारी सिटी एंड इंडस्ट्रियल कॉरपोरेशन (सिडको) को सौंपी गई थी। खेल निदेशालय ने इसकी अंतिम तिथि 12 मार्च 2026 निर्धारित की थी, लेकिन निर्माण कार्य निर्धारित समय से पहले ही पूर्ण कर लिया गया है।

खिलाड़ियों को प्रदान करेगा सुविधाएं
इस ट्रैक की कुल लागत 9.55 करोड़ रुपये है। यह ट्रैक खिलाड़ियों के लिए बेहतर अनुभव प्रदान करेगा। इससे उनकी दौड़ने की क्षमता में सुधार होगा। आठ लेन वाले इस ट्रैक पर लंबी दौड़, स्प्रिंट, ऊंची कूद, लंबी कूद समेत आदि एथलेटिक्स स्पर्धाएं आयोजित की जा सकेंगी। स्टेडियम प्रशासन का कहना है कि इस ट्रैक के तैयार हो जाने से खिलाड़ियों को बेहतरीन प्रशिक्षण मिलेगा और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं भी कराई जा सकेंगी।

ड्रेनेज सिस्टम तैयार, बारिश के पानी की निकासी में नहीं होगी दिक्कत
ट्रैक को टिकाऊ और हर मौसम के अनुकूल बनाने के लिए इसमें अत्याधुनिक ड्रेनेज सिस्टम लगाया गया है। यह प्रणाली बारिश के पानी की उचित निकासी सुनिश्चित करेगी, जिससे किसी भी प्रकार की जलभराव की समस्या न हो।

ये भी पढ़ें- UP: 'अब कोई आफताब किसी श्रद्धा के टुकड़े नहीं कर सकता', बरेली में बोले उत्तराखंड के सीएम धामी

ट्रैक पर लाइनिंग और मार्किंग का कार्य भी पूरा कर लिया गया है। यह प्रक्रिया ट्रैक पर दौड़ने के लिए सही लेन, दूरी और दिशा निर्धारित करने में मदद करेगी। इसके माध्यम से प्रतिस्पर्धा निष्पक्ष और व्यवस्थित रहती है।
विज्ञापन

आरएसओ जितेंद्र यादव ने बताया कि सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण खिलाड़ियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किया गया है। इसके पूरा होने से उन्हें अपने खेल कौशल को निखारने में मदद मिलेगी। ट्रैक के निर्माण से न केवल स्थानीय खिलाड़ियों को फायदा होगा, बल्कि भविष्य में यहां राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं का आयोजन भी संभव हो सकेगा। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें