फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: प्रबुद्ध सम्मेलन से मंडल की सीटों को मथेंगे सीएम योगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड की धरती पर भाजपा की सियासी जमीन मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को बरेली मंडल के तीन जिलों में प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करेंगे। तीन जिलों की चार लोकसभा सीटों को साधने के लिए सीएम योगी तीन अलग-अलग जनसभाएं करेंगे। इनके जरिये ही वे इन तीनों जिलों में पार्टी की ओर से चुनावी शंखनाद भी करेंगे।
विज्ञापन


आम चुनाव 2024 में भाजपा के चुनावी रथ के सारथी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बरेली मंडल के पीलीभीत, बदायूं, आंवला और बरेली लोकसभा सीट को दो अप्रैल को मथेंगे। सीएम योगी का फोकस मुख्य रूप से बुद्धिजीवी वर्ग को साधने पर होगा। यही कारण है कि उन्होंने प्रदेश भर में प्रबुद्ध सम्मेलन को अभियान के रूप में शुरू किया है। इसमें मुख्य रूप से चिकित्सक, इंजीनियर, प्रोफेसर्स, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, अधिवक्ता, विभिन्न विभागों और सेना के सेवानिवृत अधिकारी आदि सम्मिलित किए जा रहे हैं। दो अप्रैल की सुबह मुख्यमंत्री विशेष विमान से लखनऊ से बरेली के त्रिशुल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से हेलीकाॅप्टर से पीलीभीत के पुलिस लाइन जाएंगे और यहां से रामा इंटर कॉलेज के सामने मैदान में सभा को संबोधित करेंगे। यहां के बाद वे बदायूं के श्याम नगर स्थित लॉन में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में शरीक होंगे। दोपहर बाद वे हेलीकाॅप्टर से बरेली पुलिस लाइन आएंगे और यहां से बरेली इंटर कालेज में बरेली लोकसभा सीट पर भाजपा के पक्ष के माहौल बनाएंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन की सूचना के बाद भाजपा चुनाव संचालन समिति की बैठक शुक्रवार को वन मंत्री डाॅ. अरुण कुमार के आवास पर हुई। इसमें दो अप्रैल को होने वाले प्रबुद्ध सम्मेलन में शामिल होने वाले शहर के गणमान्य लोगों को आमंत्रण देने पर चर्चा हुई। पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि चुनाव प्रचार अभियान को बेहद सधे तरीके से आगे बढ़ाना है। विपक्ष को जनता पहले भी नकार चुकी है, ऐसे में हमें अपनी जीत को बड़ी करनी है। महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने सीएम के प्रबुद्ध सम्मेलन की कार्ययोजना पर विस्तार से जानकारी दी। इससे पहले भाजपा पदाधिकारियों के साथ पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने बरेली इंटर कालेज मैदान का दौरा किया। इस दौरान महापौर उमेश गौतम, विधायक संजीव अग्रवाल, जिलाध्यक्ष पवन शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें