फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दुष्कर्म पीड़िता की हालत स्थिर, दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 30 Mar 2024 01:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। थाना परिसर में जहर खाने वाली दुष्कर्म पीड़िता की हालत स्थिर है। नेता के दबाव में कार्रवाई से हिचक रही पुलिस ने अब दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पक्ष भी थाने के आसपास मंडरा कर सेटिंग में जुटा है।
विज्ञापन

दुष्कर्म की रिपोर्ट लिखाने थाने पहुंची महिला के पति की इंस्पेक्टर के इशारे पर दरोगा ने पिटाई की थी। इससे परेशान महिला ने थाने के गेट पर जहरीला पदार्थ निगल लिया था। इसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट लिखकर उसके पति को छोड़ दिया था। शुक्रवार को पुलिस ने दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है। शुक्रवार को पुलिस ने महिला के बयान दर्ज किए। शनिवार को महिला के कोर्ट में बयान कराए जाएंगे। इसके बाद ही पुलिस आरोपियों को जेल भेजेगी। इधर, पीड़िता के पति का आरोप है कि मुकदमा दर्ज होते ही आरोपियों के परिजन उस पर समझौते का दबाव बना रहे हैं। उन्होंने जान का खतरा भी जताया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें