फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बरेली बवाल का एक भी दोषी बचने न पाए, सीएम योगी ने डीएम-एसएसपी को दिए निर्देश

Mon, 17 Nov 2025 10:52 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास पर सीएम योगी आदित्यनाथ से बरेली के डीएम अविनाश सिंह और एसएसपी अनुराग आर्य ने शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री को डीएम ने राम दरबार और एसएसपी ने हनुमान की प्रतिमा भेंट की। 
विज्ञापन
सीएम योगी को डीएम ने राम दरबार और एसएसपी ने हनुमान की प्रतिमा भेंट की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली शहर में 26 सितंबर को हुए बवाल का एक भी दोषी बचने न पाए। कार्रवाई ऐसी हो जो नजीर बने और आगे कोई भी शहर का माहौल बिगाड़ने की जुर्रत न कर सके। यह निर्देश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लखनऊ में डीएम अविनाश सिंह और एसएसपी अनुराग आर्य को दिया।

विज्ञापन


लखनऊ के 5-कालीदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर सीएम योगी आदित्यनाथ से डीएम और एसएसपी ने शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री को डीएम ने राम दरबार और एसएसपी ने हनुमान की प्रतिमा भेंट की। मुख्यमंत्री ने एसएसपी से बरेली बवाल में अब तक पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की जानकारी ली। 

यह भी पढ़ें- Bareilly News: बीडीए की नई टाउनशिप में किसानों की सहूलियत का ध्यान, 48 घंटे में मिलेगी मुआवजे की रकम
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पुलिस सभी मुकदमों की चार्जशीट अदालत में जल्द दाखिल कर प्रभावी तरीके से पैरवी करे। कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन के स्तर पर कहीं भी लापरवाही न होने आए। इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने डीएम से जिले की विकास परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। काम गुणवत्तापूर्ण तरीके से ही हो और परियोजनाएं नियत समय पर पूरी हों। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें