सीएम योगी ने ग्राम प्रहरियों को किया सम्मानित
- फोटो : अमर उजाला
सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन का नया दौर
योगी ने सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन को वर्तमान माहौल का आधार बताया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के इस माहौल से सभी को लाभ मिला है। सड़कें बन रही हैं और निवेश आ रहा है, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं। लोगों में विश्वास है कि वे सुरक्षित हैं, जिससे उन्हें आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता।
पहले जो रहनुमा थे, वही चोर थे- सीएम
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले जो सत्ता में थे, वही लूट-खसोट करते थे। डकैती डलवाते थे। जो रहनुमा थे, वही चोर थे। आज अपराधियों में कानून का डर है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कोई बेटियों से गुस्ताखी करता है, तो उसका अगले चौराहे पर यमराज इंतजार करते हैं।
मंच पर सीएम योगी, मंत्री व जिले के जनप्रतिनिधि
- फोटो : अमर उजाला
ग्राम प्रहरियों की भूमिका
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज मंदिरों में भीड़ उमड़ रही है और उत्सव का माहौल है। यह माहौल लोगों के विश्वास के कारण है कि वे सुरक्षित हैं। यह सब टीम वर्क से संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि पुलिस को अच्छी ट्रेनिंग मिल रही है, तो इन सुविधाओं का लाभ होमगार्ड, पीआरडी और ग्राम प्रहरियों को भी मिलना चाहिए। ग्राम प्रहरी अपने गांव में रहकर सूचना एकत्र करें और अपने थानाध्यक्ष या दरोगा को उपलब्ध करा दें। गांव में ग्राम प्रहरियों की भूमिका सीसीटीवी की तरह है।
सीएम योगी ने कहा कि 2017 से पहले ग्राम प्रहरियों का मानदेय 1500 रुपये था। हमारी सरकार ने 2019 में मानदेय बढ़ाकर 2500 किया। उसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए अब यह मानदेय 3500 रुपये कर दिया गया। इसके साथ ही, ग्राम प्रहरियों व उनके परिवार को प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक कैशलेश उपचार की सुविधा मिलेगी।
बरेली में सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
कैबिनेट मंत्री और राज्यसभा सांसद धर्मपाल सिंह ने क्षेत्रीय बोली में कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने पीडीए को लेकर सपा पर निशाना साधा। धर्मपाल सिंह ने भाजपा की आगामी जीत का दावा भी किया।