फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024: मुख्यमंत्री योगी आज बहेड़ी में, रामलीला मैदान में जनसभा को करेंगे संबोधित

Sat, 13 Apr 2024 06:30 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

पीलीभीत में पहले चरण में लोकसभा चुनाव होना है। इसे लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। ताबड़तोड़ प्रचार हो रहा है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री योगी आज बहेड़ी के रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद के समर्थन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को बहेड़ी के रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसको लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं। शुक्रवार को डीएम रविंद्र कुमार और एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने जनसभा स्थल का निरीक्षण किया। हेलीपैड बनाने के लिए चिह्नित जगह भी देखी।

विज्ञापन


कमियां मिलने पर उन्हें तत्काल दुरुस्त करने के लिए कहा। जनसभा स्थल पर सुरक्षा के लिए तैनात किए गए पुलिसकर्मियों के साथ भी उन्होंने बैठक की। कहा कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा में कोई चूक न होने पाए। सभी से अपनी तैनाती वाली जगह पर तय समय पर पहुंचने को कहा। इस दौरान एसडीएम अजय कुमार उपाध्याय, एसपी नॉर्थ मुकेश मिश्रा, सीओ अरुण कुमार सिंह व कोतवाल प्रवीण कुमार सोलंकी भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें