विश्वविद्यालय ब्रॉशर पर नैक ए डबल प्लस ग्रेड दर्ज
नैक मूल्यांकन में ए डबल प्लस ग्रेड हासिल करने के बाद रविवार को रुहेलखंड विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए जारी ब्रॉशर का स्वरूप बदल दिया गया। इस पर बी ग्रेड के बजाय अब ए डबल प्लस दर्ज कर दिया गया है। साथ ही, विभिन्न पाठयक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन मांगे हैं।
ये भी पढ़ें- बहादुरी की मिसाल हैं मुसाकिर: आठ वर्षों में 50 से अधिक लोगों की बचाई जान, बोले- मां गंगा देती हैं मेरा साथ
विश्वविद्यालय में उपलब्ध सुविधाएं
हरा-भरा परिसर, आधुनिक लैब और इंफ्रास्ट्रक्चर, कॉलेज मैनेमेंट सिस्टम, रिसर्च मैनेजमेंट सिस्टम, शोध गंगा पर सभी थीसिस, राष्ट्र स्तरीय स्पोटर्स कॉम्प्लेक्स, आधुनिक उपकरणों से लैस स्वास्थ्य केंद्र, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल, छात्र-छात्राओं के लिए छात्रावास सुविधा, स्टूडेंट सपोर्ट सेंटर, बहुभाषी अध्ययन केंद्र, इंक्यूबेशन फाउंडेशन समेत कई सेल और निदेशालय संचालित हैं।