फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मंडल के चार हजार प्रहरियों को सम्मानित करेंगे सीएम, जनसभा में होंगे शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शहर दौरा 13 अक्तूबर को प्रस्तावित है। कार्यक्रम स्थल के चयन के लिए शुक्रवार को जिलाधिकारी अविनाश सिंह व एसएसपी अनुराग आर्य ने विभिन्न मैदानों का निरीक्षण किया। सीएम चार हजार प्रहरियों (चौकीदारों) को सम्मानित करेंगे और जनसभा को भी संबोधित करेंगे। दूसरी ओर, भाजपा ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष पूरनलाल लोधी की अध्यक्षता में कार्यालय पर बैठक कर आयोजन की रूपरेखा तय की गई।
विज्ञापन

सीएम बरेली-मुरादाबाद खंड से शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी डाॅ. हरि सिंह ढिल्लों के पक्ष में जनसभा में शामिल होंगे। इसके लिए शुक्रवार को प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों ने पुलिस लाइन, मिशन कंपाउंड, बरेली क्लब, बरेली कॉलेज के मैदानों का निरीक्षण किया। तय कार्यक्रम के अनुसार, सीएम पहले पुलिस लाइन या बरेली क्लब में प्रहरी (चौकीदार) सम्मान समारोह में शामिल हो सकते हैं।
इसमें बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत के प्रहरी (चौकीदार) को सम्मानित करेंगे। इसके बाद वह सर्किट हाउस में लंच के साथ स्थानीय पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। वहां से जनसभा में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, इसके लिए प्रशासन व भाजपा को कोई अधिकारिक पत्र नहीं मिला है। सीएम प्लेन से आएंगे तो बरेली क्लब व हेलिकॉप्टर से आएंगे तो पुलिस लाइन में कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विज्ञापन

उधर, देर शाम भाजपा कार्यालय में ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष पूरनलाल लोधी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें भाजपा जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा, आंवला जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह व अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि सीएम के 13 अक्तूबर के प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर कुछ स्थलों को देखा गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा ने बताया कि अभी तक कोई पत्र नहीं मिला है। हालांकि वह प्रहरी सम्मान समारोह व शिक्षक सभा में शामिल हो सकते हैं।
आज आएंगे दोनों राज्यसभा सदस्य
भाजपा से राज्यसभा सदस्य का प्रमाणपत्र प्राप्त करने के बाद शनिवार को श्रुति गंगवार व कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह पहली बार जनपद आएंगे। ट्रांसपोर्ट नगर में जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी उनके स्वागत समारोह में शामिल होंगे। भाजपा महानगर की तरफ से सेटेलाइट चौक, आदिनाथ चौक या डमरू चौराहा पर सम्मानित किया जाएगा। भाजपा में राज्यसभा के लिए जिले से पहली बार दो नेता चुने गए हैं। इसके पहले सपा की तरफ से पूर्व जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव को सपा ने राज्यसभा सदस्य बनाया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें