फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम बोले- मथुरा की घटना में पुलिस कर्मी शामिल

Mon, 22 May 2017 01:28 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
CM says- Police personnel involved in Mathura incident - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस और अपराधियों के गठजोड़ पर निशाना साधा। सीएम ने कहा कि सब पुलिस कर्मी अच्छे नहीं होते। अपराधियों के साथ गठजोड़ में शामिल पुलिस कर्मियों पर अफसर निगाह रखें और ऐसे पुलिस कर्मियों को चिह्नित करें जो विभाग की बदनामी में शामिल हैं। मथुरा की घटना में पुलिस कर्मी भी शामिल हैं।
विज्ञापन

बरेली में मंडलीय समीक्षा के दौरान कानून व्यवस्था पर चर्चा करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मथुरा में सराफ से लूट और गोली मारकर दोहरे हत्याकांड की वारदात में पुलिस कर्मी भी शामिल हैं। सब पुलिस वाले अच्छे नहीं होते। पुलिस विभाग के अफसर आपराधिक जगत से संपर्क रखने वाले पुलिस कर्मियों को चिह्नित करें। पुलिस का अपराधियों से गठजोड़ नहीं चलेगा। कानून व्यवस्था पर सरकार जीरो टालरेंस की नीति जारी रखेगी। जेलों से अपराध संचालित होने पर रोक लगाएं। ये पुलिस की बिना मदद से नहीं हो सकते। बेशकीमती जमीनों पर कब्जा करने वाले भूमाफिया भी पुलिस की सांठगांठ से ही पनपते हैं। पुलिस भूमाफियाओं पर शिकंजा कसे और अपराधियों पर सख्ती से लगाम लगाई जाए। 

यूपी में अपराधियों के लिए जगह नहीं है
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा नेताओं से बातचीत में कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था से कोई खिलवाड़ नहीं किया जाएगा। मथुरा और फिरोजाबाद में हुई घटनाएं चिंताजनक हैं, लेकिन त्वरित कार्रवाई हुई। फिरोजाबाद का व्यापारी 24 घंटे में सकुशल बरामद कर लिया गया। मथुरा में वारदात करने वाले गोलियों से छलनी मिले हैं। इसलिए अपराधी यूपी छोड़ दें। यहां किसी अपराधी ने व्यापारी, गरीब और किसान पर किसी भी तरह का हमला करने की कोशिश की तो मथुरा के अपराधियों से भी बुला हाल होगा। उन्होंने यह भी कहा कि हमने उन लोगों को भी चिह्नित करा लिया है, जो जगह-जगह माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जल्द शुरू हो जाएगी। 
विज्ञापन


किसी जिले को वीआईपी मानकर नहीं मिलेगी बिजली
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछली सरकार की तरह किसी जिले को वीआईपी मानकर बिजली की आपूर्ति नहीं दी जाएगी। प्रदेश के सभी जिलों को सामान रूप से बिजली मिलेगी। प्रदेश के 70 जिलों में गरीबों को निशुल्क बिजली कनेक्शन दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें