फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ग्रिड : बिना सत्यापन के ही शुरू कर दिया काम

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों को करना पड़ रहा परेशानी का सामना, काम की गुणवत्ता पर उठ रहे सवाल
विज्ञापन

बरेली। शहर के निर्माण कार्य के दौरान लगातार धंस रही सड़कों के बाद भी लापरवाही से काम किया जा रहा है। बिना सत्यापन कराए ही सीवर व बिजली की लाइन डाली जा रही हैं, जिससे एक ओर लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तो वहीं दूसरी ओर काम की गुणवत्ता भी सवालों के घेरे में है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ग्रिड (सीएम ग्रिड) योजना के दूसरे चरण में कोहाड़ापीर से जीआएम रोड होते हुए कुदेशिया रोड और धर्मकांटे चौराहे तक कार्य किया जा रहा है। शासन ने इसके लिए 35 करोड़ रुपये का बजट जारी किया। योजना के तहत सीवर और वाटर लाइनों के सत्यापन के बिना ही कार्यदायी एजेंसी ने सड़क खोदाई और लाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया। इससे सड़क धंसने, सीवर जाम और पेयजल आपूर्ति प्रभावित होने का खतरा बढ़ गया है। धर्मकांटे चौराहे से भारत सेवा ट्रस्ट होते हुए कोहाड़ापीर मार्ग को चौड़ा किए जाने की योजना भी शामिल है, लेकिन घटिया निर्माण कार्य के चलते इस महत्वपूर्ण परियोजना की गुणवत्ता और टिकाऊपन पर सवाल उठने लगे हैं। सपा पार्षद गौरव सक्सेना, शमीम अहमद, जयप्रकाश राजपूत ने मांग की है कि सीएम ग्रिड योजना के तहत हो रहे कार्यों की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और मानकों की अनदेखी करने वाली कार्यदायी एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। नगर निगम के मुख्य अभियंता मनीष अवस्थी ने बताया कि सीएम ग्रिड योजना में होने वाले कामों की मॉनीटिंग कराई जा रही है। मौके पर जाकर निरीक्षक कर कार्यदायी एजेंसी को सख्त चेतावनी दी है। कार्य में सुधार नहीं हुआ को कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें