फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: महादेव पुल तक नहीं पहुंचे सीएम, ऑडिटोरियम से लौट गए

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मुख्यमंत्री के शहर आगमन के साथ ही कयास लगाए जा रहे थे कि महापौर उनको महादेव पुल तक ले आएंगे। सीएम जब पुल से चंद कदमों की दूरी पर स्थित जीआईसी मैदान पर बने ऑडिटोरियम में आए तो एक बार ऐसा लगा भी। अधिकारी सतर्क हो गए। पुल पर फीता लगा दिया गया, बुके मंगवाए गए। पुलिस ने सुरक्षा घेरा बढ़ा दिया लेकिन मुख्यमंत्री चौपुला से श्यामगंज पुल होते हुए लौट गए।
विज्ञापन

बरेली कॉलेज के मैदान से महादेव पुल के ऑनलाइन लोकार्पण के बाद तय कार्यक्रम के मुताबिक सीएम को वहां से आदिनाथ चौराहे पर जाना था पर वह जीआईसी के ऑडिटोरियम में पहुंच गए। वहां प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा। इसके बाद उनके महादेव पुल पर पहुंचने के कयास लगाए जा रहे थे पर वह चौपुला होते हुए लौट गए। इस वजह से वहां जुटे लोग भी निराश होकर लौट गए। मुख्यमंत्री का महादेव पुल तक नहीं पहुंचने को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।
पुल के पास भीड़ जुटने की वजह से जिला अस्पताल जा रही एंबुलेंस जाम में फंस गई। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने एंबुलेंस को निकलवाया। इसके बाद वहां से गुजर रहीं तीन-चार एंबुलेंस और फंसी, जिन्हें बमुश्किल निकलवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें