स्मार्ट सिटी की परिकल्पना सुखद सपने की तरह हसीन है। इसमें शहर की हवा हो या पानी, सब कुछ खास है, जो इसके 24 बिंदुओं में निहित है। न सिर्फ शहर के कारोबार को पहचान दिलाने की बात होगी बल्कि हर शहरवासी के जीवनस्तर को ऊपर उठाने के प्रयास होंगे। 24 घंटे बिजली और पानी के साधन होंगे। सुरक्षा और सुविधाओं दोनों पर काम होगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्मार्ट सिटी की घोषणा करने के बाद वर्ष 2015 में बरेली नगर निगम ने पहली बार इस दौड़ में शामिल होने के लिए जोर लगाया था, मगर कामयाबी नहीं मिली। दोबारा जुलाई, 2016 और तीसरी बार मार्च, 2017 में प्रोजेक्ट को संशोधित कर इस रेस में शामिल होने की दौड़ लगाई, मगर शहरवासियों का सपना फिर भी पूरा नहीं हुआ। कभी स्मार्ट सिटी की वोटिंग में शहरवासियों के रुचि न लेने तो कभी राजस्व में कमी इस प्रोजेक्ट के नुकसान का कारण बनी। इसके बाद जरी-जरदोजी को प्रमुखता देते हुए चौथी बार नवंबर 2017 में प्रोजेक्ट भेजा गया और 19 जनवरी को घोषित चौथी सूची में बरेली को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए चुन लिया गया।
स्मार्ट सिटी बनने के होंगे ये 24 बिंदु
- जनता की सहभागिता
- शहर की पहचान और सभ्यता
- अर्थव्यवस्था और रोजगार
- सभी बच्चों के लिए शिक्षा व्यवस्था
- स्वास्थ्य के बेहतर इंतजाम
- जमीन का मिश्रित उपयोग
- सघन आवासीय विकास
- जनता के लिए खुला क्षेत्र, हरियाली आदि
- सभी वर्गों के लिए आवासीय सुविधा
- यातायात सुविधा एवं चलने की सुगमता
- पैदल व साइकिल सवारों के अनुकूल सड़कें
- हर जगह इंटरनेट उपलब्धता
- जनता और सरकारी सेवाओं के बीच सुगमता
- 24 घंटे विद्युत आपूर्ति व्यवस्था
- खपत के सापेक्ष दस प्रतिशत ऊर्जा उत्पादन
- राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप 24 घंटे पानी आपूर्ति
- वर्षा जल बर्बाद होने से बचाने के इंतजाम
- प्रदूषित पानी के निस्तारण व शोधन का इंतजाम
- वायु अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप शुद्ध हो
- भवन आदि में विद्युत ऊर्जा बचाने के इंतजाम
- ब्लैकआउट रोकने के लिए अंडरग्राउंड विद्युत केबल
- स्वच्छ शौचालय की उपलब्धता
- कूड़ा निस्तारण के इंतजाम
- शहर में सभी आयु वर्ग के लिए सुरक्षा
स्मार्ट सिटी का वित्तीय प्लान
प्रोजेक्ट कुल लागत सरकार से मिलेंगे कन्वर्जेंस निवेश
एरिया बेस्ड डेवलपमेंट 1350.40 814.69 99.58 436.13
पैन सिटी प्रपोजल 540.03 135.03 387.50 17.50
कुल प्रोजेक्ट कास्ट 1890.43 949.72 487.08 453.63
प्रोजेक्ट कॉस्ट
1.3 फीसदी तैयारी पर 2.35 करोड़
कुल खर्च 1902.77 962 487.08 962
धनराशि करोड़ रुपये में