बरेली। पिछले दिनों 40 डिग्री के पार पहुंचा पारा अब बादलों के मंडराने से सामान्य दर्ज हो रहा है। मौसम विभाग के बुलेटिन के अनुसार सप्ताह भर तक हल्के बादल मंडराएंगे। अनुकूल माहौल बनने पर खंडवर्षा होगी। 23, 24 मई को तेज हवा समेत बारिश का अनुमान जताया है।
रविवार की सुबह हल्के बादलों के साथ हुई। दोपहर में तेज हवा चली और आसमान साफ होने के बाद तेज धूप निकली। दोपहर तीन बजे के बाद फिर बादल मंडराए और राहत मिली। अधिकतम तापमान सामान्य स्तर से तीन डिग्री कम 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जबकि रात का तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। नमी का स्तर 72 फीसदी रहा। ब्यूरो