बरेली। सप्ताह भर से धूप निकलने से बढ़ रहा पारा बुधवार को 32 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। इधर, मौसम विभाग से जारी बुलेटिन के अनुसार अगले 24 घंटे में मौसम का मिजाज बदलने का अनुमान है। आंधी चलने से हल्के बादल घिरेंगे। बूंदाबांदी हो सकती है।
बुधवार को अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से करीब तीन डिग्री अधिक रहा। ज्यादातर राहगीर हाफ स्लीव स्वेटर या फिर शर्ट, टी-शर्ट में नजर आए। रात का तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात में ज्यादातर घरों में पंखे चलाने पड़े। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक 13 से 15 मार्च तक जिन इलाकों में निम्न वायुदाब का क्षेत्र बनेगा, वहां पहाड़ों पर सक्रिय विक्षोभ तेज हवा के साथ प्रवेश करेगा। आंधी चलेगी और बादल मंडराएंगे। अनुकूल माहौल बनने पर रिमझिम भी हो सकती है। हिमाचल में बारिश होने से पश्चिम उत्तर दिशा से आ रही हवा ठंड का अहसास कराएगी। ब्यूरो
मौसम इनपुट
32.1
16.7
धूप निकलेगी। तेज हवा चलेगी। बादल मंडरा सकते हैं।
सूर्योदय 6:24
सूर्यास्त 6:20
ब्यूरो