पुरवा हवा के साथ प्रवेश कर रहे बादल, बारिश का अनुमान
बरेली। दो दिन पूर्व हुई हल्की बारिश के बाद मौसम का मिजाज फिर बदल गया है। लू की आशंका जता रहे मौसम विभाग ने अब अनुकूल माहौल बनने पर सप्ताहभर तक गर्मी से राहत और हल्की, तेज बारिश का अनुमान जताया है।
आंचलिक मौसम केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक, पछुआ हवा का प्रवेश थमने के बाद धूप की तपिश लोगों को सता रही थी। इधर, दक्षिण पूर्व दिशा से चल रही हवा के साथ पहाड़ों पर मंडरा रहे बादल तराई क्षेत्रों में प्रवेश कर रहे हैं। इससे सप्ताहभर तक गर्मी से राहत मिलने का अनुमान है। तापमान सामान्य या सामान्य से कम दर्ज हो सकता है। इधर, शनिवार को दिनभर हल्के घने बादल और धूप निकलने का सिलसिला जारी रहा। पारा सामान्य स्तर पर 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जबकि, न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 26.7 डिग्री रहा। हवा में नमी 68 फीसदी दर्ज हुई। ब्यूरो
मौसम इनपुट
38.6
26.7
धूप निकलेगी। तेज हवा चलेगी और बादल मंडराने के आसार हैं।
सूर्योदय 5:20
सूर्यास्त 6:57