फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मंडराएंगे बादल, बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आखिरकार तपिश और पसीने से तरबतर हो रहे लोगों को अब हल्की राहत मिलने की उम्मीद है। बुधवार को पहाड़ी हवाओं का शहर में प्रवेश शुरू होने के बाद अधिकतम तापमान दो दिन बाद 39.9 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को अनुकूल माहौल बनने पर हल्की, तेज बारिश के आसार है।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह से शाम चार बजे तक तेज धूप रही। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ बनने लगा और हवाओं में हल्की ठंड का अहसास लोगों ने किया। आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र से जारी बुलेटिन के मुताबिक मंगलवार की रात उच्च वायुदाब का क्षेत्र बनने से पहाड़ से हवाओं के प्रवेश की गति डेढ़ किमी प्रति घंटे रहे। लिहाजा, न्यूनतम तापमान में दो डिग्री बढ़त के बाद सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मगर दिन में हवाओं की गति छह किमी प्रति घंटे दर्ज होने से शाम को हवाओं ने शहर में प्रवेश किया। लिहाजा, बादलों की आवाजाही शुरू होने से नमी में भी बढ़त हुई। अब अनुकूल माहौल बनने पर बादल घिरने और बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन


अधिकतम : 39.9
न्यूनतम : 22.7
पूर्वानुमान : अनुकूल माहौल बनने पर मंडराएंगे बादल, बारिश के आसार।
सूर्योदय : 5:44 बजे
सूर्यास्त : 6:40 बजे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें