फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तीन दिन बाद छाएंगे बादल, होगी बूंदाबांदी

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश के बाद गर्म हवा से राहत का दौर शनिवार को भी रहा। मौसम विभाग से जारी बुलेटिन में तीन दिन बाद पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से फिर बादल मंडारने की उम्मीद जताई गई है। अनुकूल माहौल बनने पर रिमझिम का भी अनुमान है।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह धूप रही, लेकिन हवा में नमी की अधिकता से तपिश का अहसास नहीं हुआ। अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शाम को भी हवा ने राहत का अहसास कराया।
न्यूनतम पारा सामान्य से दो डिग्री कम 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 65 फीसदी और हवा की गति 20-25 किमी प्रति घंटे दर्ज की गई। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक, अनुकूल माहौल बना तो विक्षोभ की सक्रियता से पहाड़ों के बादल शहर में प्रवेश कर सकते हैं। तीन दिन तक और राहत का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें