फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather News: बरेली में रिमझिम बारिश से ठंड बढ़ी, मौसम के मिजाज से किसान चिंतित

Sat, 01 Mar 2025 10:42 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

मौसम में बदलाव जारी है। शुक्रवार को दिनभर बादल छाए रहे। शनिवार की सुबह भी बादलों के साथ हुई। सुबह करीब आठ बजे से रिमझिम बारिश शुरू हो गई। 
विज्ञापन
बरेली में शनिवार को भी छाए बादल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में चार दिन से मंडरा रहे बादलों से बृहस्पतिवार देर रात बूंदाबांदी शुरू हुई। शुक्रवार को भी दिनभर घने बादल छाए रहे, लेकिन बारिश के अनुकूल माहौल नहीं बना। देर शाम थोड़ी देर तक कई इलाकों में रिमझिम बारिश हुई। रात में बादल गरजते रहे। शनिवार को सुबह रिमझिम बारिश हुई। वहीं, मौसम का बिगड़ा मिजाज देख किसान चिंतित हैं, क्योंकि सरसों, लाही की फसल खेतों में तैयार खड़ी है। बरेली के आसपास के जिलों में भी बादल छाए रहेंगे। 

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक फरवरी में अनुकूल माहौल न बनने से इस बार बारिश का औसत बीते वर्षों से कम रहा। लिहाजा, हवा में नमी का स्तर भी कम होने से तापमान में तेजी से बढ़त हुई। बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से बादल छाए पर उच्च वायुदाब का क्षेत्र की वजह से बारिश नहीं हुई। कहा कि शनिवार को भी बादल मंडराने का अनुमान है, जिन इलाकों में निम्न वायुदाब का क्षेत्र बनेगा, वहां रिमझिम के आसार हैं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री और न्यूनतम सामान्य से तीन डिग्री अधिक 17.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें