फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादलों का लगा जमावड़ा, बारिश के आसार

विज्ञापन
बृहस्पतिवार को बरेली में मौसम काफी गर्म रहा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

पसीने से तरबतर हो रहे लोगों को मिलेगी चार दिन तक राहत

बरेली। करीब दो हफ्तों से बारिश की बाट जोह रहे लोगों को बृहस्पतिवार को घने बादलों ने भी मायूस किया। शाम छह बजे के बाद घने बादलों का जमावड़ा लगा। हवाएं चलने से तपिश से राहत मिली, लेकिन कुछ जगहों पर पांच मिनट तक खंडवर्षा के बाद आसमान साफ होने लगा। हालांकि, मौसम विभाग ने शनिवार से अगले चार दिन तक अच्छी बारिश की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के निदेशक डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक, बृहस्पतिवार की दोपहर अचानक निम्न वायुदाब का क्षेत्र बना। पहाड़ों के बादलों ने मैदानी इलाकों में प्रवेश करना शुरू कर दिया। शाम को घने बादल मंडराए, लेकिन अनुकूल माहौल न बनने से बारिश की उम्मीदों पर पानी फिर गया। डॉ. गुप्ता ने बताया कि मानसून फिर हावी होना शुरू हो गया है। पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा से हवाएं चल रही हैं। शुक्रवार को भी घने बादल मंडराएंगे, अनुकूल माहौल बनने पर हल्की बारिश भी कर सकते हैं। शनिवार से मानसून हावी होने के आसार हैं। हवाओं ने दिशा नहीं बदली तो अगले चार दिन बारिश होगी। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 37.1 डिग्री और न्यूनतम 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नमी 84 फीसदी रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें