रामपुर बाग का गेट खुलवाती नगर निगम की टीम।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
मेयर के निर्देश पर शुक्रवार को नगर निगम की टीम ने खुलवाया
बरेली। करीब दस दिन पहले रामपुर बाग में गांधी उद्यान की तरफ का गेट बंद कर दिया गया था। इससे लोगों को दिक्कत हो रही थी। शुक्रवार को नगर निगम की टीम ने गेट खुलवा दिया।
मेयर उमेश गौतम के निर्देश पर शुक्रवार को नगर निगम की प्रवर्तन टीम रामपुर बाग पहुंची और गांधी उद्यान की ओर वाला गेट खुलवा दिया। टीम ने कॉलोनी के लोगों को दोबारा गेट बंद न करने की सख्त हिदायत भी दी। दस दिन पहले कुछ लोगों ने कॉलोनी के गेट को बंद कर दिया था। दूसरी ओर कंपनी बाग के सामने सीवर लाइन बिछाने के लिए खोदाई हो रही थी। इससे लोगों को निकलने में परेशानी हो रही थी। कई बार कहने के बाद भी कॉलोनी के सुरक्षा कर्मियों ने गेट नहीं खोला। नगर निगम में शिकायत के बाद मेयर के निर्देश पर शुक्रवार को गेट खुलवाया गया।