फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तहसील गेट पर पांच हजार रुपये घूस लेते मानचित्रकार गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई

Mon, 22 Sep 2025 03:03 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में एंटी करप्शन टीम ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। टीम ने सोमवार को सदर तहसील के गेट पर चकबंदी विभाग के मानचित्रकार को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
आरोपी को पकड़कर ले जाती एंटी करप्शन की टीम - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली की सदर तहसील के गेट से सोमवार दोपहर एंटी करप्शन टीम ने चकबंदी दफ्तर के मानचित्रकार राजीव मित्तल को पांच हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी प्रवीण सान्याल ने कहा कि भरतौल निवासी जितेंद्र बाबू के खेत का नक्शा दुरुस्त किया जाना था। जितेंद्र ने चकबंदी कार्यालय में संपर्क किया। 

विज्ञापन


वहां उन्हें मानचित्रकार सुभाषनगर की राजीव कॉलोनी निवासी राजीव मित्तल मिला। राजीव ने काम कराने के बदले पांच हजार रुपये घूस मांगी। टीम ने जितेंद्र को केमिकल लगे नोट देकर तहसील गेट पर भेजा। कुछ देर बाद राजीव मित्तल भी वहां आया। उसने जैसे ही रुपये हाथ में लिए, टीम ने उसे दबोच लिया

यह भी पढ़ें- Bareilly News: 'आई लव मुहम्मद' लिखे पोस्टर हटवाने पर भड़के आईएमसी नेता, इंस्पेक्टर से बोले- हाथ काट लूंगा
विज्ञापन


ढाई साल में पांच अफसरों-कर्मियों ने कराई चकबंदी विभाग की बदनामी
ढाई साल में पांच अफसरों-कर्मियों ने चकबंदी विभाग की बदनामी कराई। सोमवार सुबह सदर तहसील से मानचित्रकार (मुख्य अनुरेखक) राजीव मित्तल को घूस लेते गिरफ्तार किया गया तो वहां मौजूद हर कोई हैरत में पड़ गया। एंटी करप्शन टीम की गिरफ्त में आया राजीव मित्तल चीख रहा था। तहसीलदार कक्ष के सामने स्थित पुराने भवन में सहायक चकबंदी अधिकारी (सीओ) मुकेश कुमार का स्टाफ भी बाहर निकल आया। 

कुछ देर बाद सहायक बंदोबस्त अधिकारी (एसओसी) पवन कुमार सिंह भी सीओ कार्यालय आ गए। बताते हैं कि राजीव मित्तल अगस्त 2019 में रामपुर जिले से स्थानांतरित होकर यहां आया था। तब से वह सदर तहसील परिसर में स्थित चकबंदी कार्यालय में तैनात था। 

Trending Videos

उसने सुभाषनगर में मकान भी बना लिया है। भरतौल के जितेंद्र कुमार के गाटा-432 का मामला एडीएम न्यायिक के कोर्ट में विचाराधीन है। इसमें चार तारीखें लग चुकी हैं। अगली तारीख मंगलवार (आज) की लगी है। इसमें नक्शा दुरुस्ती के लिए जितेंद्र से घूस लेते हुए राजीव को दबोच लिया गया।

कोई घूस मांगे तो यहां करे शिकायत 
अधिकारियों के मुताबिक, सरकारी कार्यालयों में कोई अधिकारी या कर्मचारी शासकीय कार्य के बदले घूस मांग रहा है तो उसकी शिकायत एंटी करप्शन के दफ्तर में आकर कर सकते हैं। इसके अलावा सीओ एंटी करप्शन के मोबाइल नंबर 9454405475 व प्रभारी निरीक्षक के मोबाइल नंबर 9454401653 पर भी सूचनाएं दी जा सकती हैं।
विज्ञापन

जानिए, कब-कब हुई कार्रवाई
20 अप्रैल 2023 : चकबंदी अधिकारी-तृतीय रणधीर सिंह को एंटी करप्शन टीम ने भुता क्षेत्र के गजनेरा गांव के किसान रोशन लाल से 50 हजार रुपये घूस लेते दबोचा था। 
14 मई 2025 : सहायक चकबंदी अधिकारी महेश सिंह को एंटी करप्शन टीम ने 10 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। उसने फरीदपुर के किसान से 20 हजार रुपये मांगे थे।
24 जुलाई 2025 : चकबंदी लेखपाल हरीश कुमार को एंटी करप्शन टीम ने 8,000 रुपये घूस लेते पकड़ा था। लेखपाल जमीन की पैमाइश के बदले भुता के गजनेरा गांव के किसान बाबूराम से घूस लिया था।
4 अप्रैल 2025 : चकबंदी लेखपाल महावीर सिंह को एंटी करप्शन टीम ने 8,000 रुपये घूस लेते पकड़ा था। इसने फरीदपुर के टंडन बाबू से 25 हजार रुपये घूस ली थी। 

एसओसी पवन कुमार सिंह ने बताया कि मुख्य अनुरेखक राजीव मित्तल एडीएम न्यायिक से लेकर चकबंदी न्यायालयों तक के जमीन से संबंधित मामलों में नक्शा दुरुस्तीकरण से संबंधित रिपोर्ट बनाता था। इसके विरुद्ध कभी कोई शिकायत नहीं आई। अचानक ही यह प्रकरण सामने आया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें