फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बरेली कॉलेज में कक्षाएं शुरू, पहले दिन कम रही उपस्थिति

Mon, 20 Jul 2026 11:44 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज में सोमवार से कक्षाएं शुरू हो गईं। हालांकि, पहले दिन विद्यार्थियों की उपस्थिति कम रही। पहले सेमेस्टर का एक भी विद्यार्थी सोमवार को कक्षा में नहीं दिखा। अन्य कक्षाओं में भी नाममात्र के विद्यार्थी ही नजर आए।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी की टीम दोपहर 12:10 बजे कॉमर्स ब्लॉक पहुंची। यहां बने 15 कमरों में से एक भी कक्षा में विद्यार्थियों की संख्या पूरी नहीं मिली। पहली मंजिल पर बने कक्ष संख्या 33 में दो छात्राएं दिखीं। कमरा संख्या 30 में एक छात्र पहुंचा थे।
सोशियोलॉजी विभाग के शिक्षक आनंद ने बताया कि प्रथम सेमेस्टर में बीए की कक्षा दोपहर 12 बजे से थी। अब तक कोई विद्यार्थी नहीं आया। कक्ष संख्या चार में बैठी छात्राओं ने बताया कि उन्होंने केवल बॉटनी की कक्षा ली। केमिस्ट्री और जूलॉजी की कक्षाएं दो दिन बाद शुरू होने की सूचना है। मीडिया प्रभारी एसी त्रिपाठी ने बताया कि पहला दिन होने और मौसम खराब होने से सोमवार को उपस्थिति कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों की बातचीत
सोमवार को 11:20 बजे राजनीति शास्त्र की पहली कक्षा ली। अब दूसरी कक्षा के लिए शिक्षक के आने का इंतजार कर रही हूं। - फ्लोरा
आज पहला दिन होने की वजह से ज्यादा विद्यार्थी नहीं आए हैं। मैं उत्साह से आई थी, अब खाली कक्षा देखकर पढ़ने का मन नहीं हो रहा। - फरहाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें