फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कस्तूरबा आवासीय विद्यालय से कक्षा छह की छात्रा लापता, पुलिस की चार टीमें तलाश में जुटीं

Fri, 07 Jul 2023 10:27 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय से छठवीं कक्षा की छात्रा बृहस्पतिवार सुबह अचानक लापता हो गया। उसका कोई पता नहीं लगा है। पुलिस की चार टीमें उसकी खोजबीन में जुटी हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के शेरगढ़ स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय से छठवीं कक्षा की छात्रा बृहस्पतिवार सुबह से संदिग्ध परिस्थिति में लापता है। इस दौरान स्कूल के सभी चारों कैमरे बंद थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विद्यालय के स्टाफ से पूछताछ की। बीएसए और एडी बेसिक भी विद्यालय पहुंचे और देर रात तक वहीं रहे, लेकिन छात्रा का पता नहीं चल सका।

विज्ञापन


12 वर्षीय छात्रा थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर की रहने वाली है। पिता के मुताबिक, उन्होंने बेटी का दाखिला अप्रैल में कराया था। पांच जुलाई को वह आवासीय विद्यालय में छोड़कर गए थे। सुबह विद्यालय से फोन गया, तब घटना की जानकारी हुई। 

ये भी पढ़ें- बीवी ने दिया तलाक: शौहर ने निकाह के वक्त किया वादा तोड़ा... इसलिए उसका साथ छोड़ा; बताई पूरी कहानी
विज्ञापन

 

विज्ञापन

स्टाफ के मुताबिक, सुबह छात्राएं फ्रेश होने गई थीं। कुछ देर में चर्चा होने लगी कि एक छात्रा नहीं है। छात्रा के लापता होने से विद्यालय में खलबली मच गई। स्टाफ खोजबीन में जुट गया। सीओ बहेड़ी डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि पुलिस की चार टीमें उसकी तलाश कर रही हैं। स्कूल के आसपास और बस स्टैंड जैसे स्थानों पर लगे कैमरे देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें