फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दोस्तों ने छात्र को चाकू से गोदकर मार डाला, रुपये के लेनदेन में कहासुनी के बाद की हत्या

Mon, 11 Mar 2024 12:38 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के बिशारतगंज क्षेत्र में सनसनीखेज घटना हुई है। कक्षा 11 के छात्र की हत्या कर दी गई। आरोप है कि दो दोस्त उसे बुलाकर ले गए थे और जंगल में चाकू से गोदकर उसे मार डाला। 
विज्ञापन
छात्र का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के बिशारतगंज में मामूली कहासुनी के बाद कस्बे के दो युवकों ने अपने दोस्त 11वीं कक्षा के छात्र विजय साहू की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। लाइन पार स्थित वार्ड आठ मोहल्ला लोहिया नगर निवासी अजय साहू ने बताया कि रविवार पूर्वाह्न उसके छोटे भाई विजय साहू (17) की मोहल्ले के मीत गोस्वामी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। उस समय मोहल्ले के लोगों ने मामला शांत करा दिया था। रविवार रात 8:30 बजे विजय साहू अपने घर में खाना बना रहा था। तभी मोहल्ले के अरुण गोस्वामी ने कॉल कर उसे घर से कुछ दूर स्थित चकमार्ग के पास बुलाया। 

विज्ञापन


अरुण ने उसे पीछे से पकड़ लिया और मीत गोस्वामी ने विजय पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। इससे आंतें बाहर निकल आईं। विजय चिल्लाता हुआ घर की ओर भागा तो मोहल्ले के लोग भी दौड़े। अजय भी वहां पहुंच गए। हमलावरों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन दोनों फरार हो गए। विजय को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां रात में उसकी मौत हो गई। मीत व अरुण पर हत्या की रिपोर्ट कराई। रात में पुलिस ने अरुण को हिरासत में ले लिया। अरुण ने बताया कि रुपये लेनदेन को लेकर कहासुनी हुई थी। 

वारदात से पहले आरोपियों ने की थी शराब पार्टी
बिशारतगंज कस्बे का एक इलाका शराब, जुआ और अन्य काले धंधों के लिए बदनाम है। इसी इलाके में आरोपियों ने पहले शराब पार्टी की और बाद में बहाने से बुलाकर विजय साहू की हत्या कर दी। मौके पर मिले शराब के पौव्वे को पुलिस ने सील कर दिया है।

विज्ञापन

घटना के बाद एसपी साउथ मानुष पारीक ने मौके का जायजा लिया। घटनास्थल पर चाऊमीन का खाली दोना, दो खाली गिलास, शराब का खाली पौव्वा व एक फटा हुआ शादी कार्ड का कवर पड़ा था। माना जा रहा है कि हत्या से पहले हमलावरों ने वहां बैठकर शराब पार्टी की होगी।

एसपी साउथ ने स्थानीय लोगों से बात की। लोगों ने बताया कि जिस स्थान पर घटना हुई है, वह मोहल्ला अति संवेदनशील है। वहां युवक शराब पीकर उत्पात मचाते हैं और जुआ खेलते हैं। मारपीट यहां आम बात है। सबकुछ जानने के बावजूद थाना पुलिस कार्रवाई के बजाय लीपापोती में लगी रहती है। एसपी ने तुरंत मौके पर मौजूद प्रभारी निरीक्षक दीपचंद को यहां पिकेट तैनात करने व पीआरवी का मूवमेंट स्थायी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मां की पहले हो चुकी मौत 
विजय बीपी सदर इंटर कॉलेज में 11वीं का छात्र था। उसकी मां मीना देवी की तीन साल पहले मौत हो चुकी है। पिता दिल्ली में सब्जी का ठेला लगाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। विजय दो भाई और एक बहन में दूसरे नंबर का था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें