फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बहन पर टिप्पणी का विरोध करने पर 10वीं के छात्र की हत्या, चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Mon, 23 Sep 2024 12:05 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के शीशगढ़ क्षेत्र निवासी छात्र की बहन पर आरोपी ने टिप्पणी की। छात्र ने विरोध जताया। इस पर दोनों में कहासुनी हो गई। आरोपी ने अपने तीन भाइयों को बुला लिया। आरोप है कि चारों ने मिलकर छात्र को बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
शीशगढ़ थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के शीशगढ़ थाना क्षेत्र में बहन पर टिप्पणी का विरोध करने पर रविवार शाम 10वीं के छात्र की पीटकर हत्या कर दी गई। छात्र के मामा ने चार सगे भाइयों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन


शीशगढ़ क्षेत्र निवासी 15 वर्षीय किशोर एक स्कूल में 10वीं कक्षा का छात्र था। शाम को वह घर से घूमने निकला था। छात्र के मामा ने बताया कि बस्ती में घूमते हुए उनके भांजे को एक युवक मिला। उसने कहा कि वह उसकी बहन से प्यार करता है। 

लात-घूसों से बेरहमी से पीटा 
उनके भांजे ने इस पर एतराज जताया तो आरोपी युवक ने मारपीट शुरू कर दी। बहस बढ़ी तो आरोपी ने अपने तीन सगे भाइयों को भी बुला लिया। चारों ने उसकी लात-घूसों से पिटाई कर दी। इस दौरान वह बेहोश हो गया। तब चारों आरोपी फरार हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन किशोर को अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। शीशगढ़ थाना प्रभारी राधेश्याम ने बताया कि चारों आरोपी सगे भाई हैं, जो फरार हो गए हैं। मौत की वजह सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद साफ होगी।

आरोपी पहले से थे पुलिस की निगाह में 
पुलिस को पता चला है कि आरोपी व उसके भाई इलाके में दबंगई और लड़कियों पर टिप्पणी करते रहते हैं। पहले भी उनके खिलाफ इस तरह की शिकायतें आती रही हैं, पर उनके घरवाले ही उन्हें शह देते हैं। 

जांच में यह भी बात सामने आई हैं कि आरोपियों ने इंस्टाग्राम पर लड़की का फोटो डालकर कुछ खुराफात की थी। इसकी वजह से छात्र का इन लोगों से अंदरखाने मनमुटाव चल रहा था। मौका देखकर उन्होंने उस पर हमला कर दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें