विधायक ने किया दौरा
सूचना पर शाम ढले भाजपा विधायक डॉ. एमपी आर्या मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बात की। गांव के लोगों ने दूसरे समुदाय के लोगो पर नई परंपरा डालने की बात कही। विधायक ने पुलिस से कहा कि घटना दोबारा न हो। खुराफातियों पर कार्रवाई की जाए।
इज्जतनगर के खजुरिया में भी मतभेद, फिर मान गए लोग
उर्स में चादर ले जाने को लेकर इज्जतनगर के गांव खजुरिया जुल्फिकार में भी विवाद की स्थिति बनी। हालांकि एसपी सिटी के साथ पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा दिया, लोगों ने आपस में ही मामला सुलझा लिया। एसपी सिटी ने बताया कि गांव खजुरिया जुल्फिकार में एक समुदाय के लोगों ने गांव के अंदर से जुलूस निकालने को नई परंपरा बताकर शिकायत की थी। बातचीत के बाद चादर के जुलूस को गांव के बाहर से निकल जाने पर सहमति बन गई।
धार्मिक पोस्टर फाड़ने पर पुलिस ने कराई रिपोर्ट
आला हजरत के उर्स को लेकर शहर में जगह-जगह पोस्टर लगाए गए हैं। खुराफातियों ने एक पोस्टर फाड़ दिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद दरगाह पक्ष की तरफ से कोतवाली पुलिस से मिलकर नाराजगी जताई गई। पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई। कुतुबखाना चौकी इंचार्ज सुभाष कुमार ने इस मामले में अज्ञात आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।