फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पानी फेंकने पर भिड़ंत, रिटायर्ड सैन्यकर्मी ने पड़ोसी को गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पानी फेंकने को लेकर इज्जतनगर इलाके में पड़ोसियों में भिड़ंत हो गई। रिटायर्ड सैन्यकर्मी ने लाइसेंसी बंदूक से पड़ोसी पर फायर कर दिया। छर्रे लगने से घायल पड़ोसी स्कूटी सहित वहां से भागकर जान बचाई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। दोनों ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

आकांक्षा एन्क्लेव निवासी अशोक अग्रवाल (60) ने बताया कि सोमवार को पड़ोसी रिटायर्ड सैन्यकर्मी सुधीश शर्मा ने उनके घर में पानी फेंक दिया था। उन्होंने विरोध किया तो वह गाली-गलौज करने लगा। मंगलवार रात फिर इसी बात पर विवाद हुआ था। बुधवार सुबह वह स्कूटी से मंदिर जा रहे थे। विवेकानंद आश्रम के पास पहुंचे तो सामने से सुधीश आ गया। उसने बंदूक से उन पर फायर कर दिया। छर्रे उनके सिर के पीछे, कमर व पैर में लग गए। स्कूटी सहित भागकर उन्होंने अपनी जान बचाई। इज्जतनगर पुलिस ने सुधीश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।
आरोपी सुधीश ने पुलिस को बताया कि उसका घर एक मंजिला और अशोक का घर दो मंजिला है। अशोक के घरवाले काफी समय से उसके घर में पानी फेंक रहे हैं। मंगलवार रात फिर उसके घर में पानी फेंका गया। उसकी पत्नी घर में अकेली थीं। उन्होंने विरोध किया तो अशोक व उनके घरवालों ने उनसे अभद्रता कर दी। सुबह जब वह लौटा तो पत्नी ने उसे यह बात बताई। तब वह लाइसेंसी बंदूक लेकर अशोक को डराने निकला था, धोखे से गोली चल गई।
विज्ञापन

सुधीश के खिलाफ रिपोर्ट लिखकर उसे हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। अशोक पक्ष ने भी उसकी पत्नी से अभद्रता की थी, उसकी भी रिपोर्ट लिखी गई है। - जयशंकर सिंह, इंस्पेक्टर इज्जतनगर
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें