फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पुरनापुर में प्रधान और पूर्व प्रधान गुट में फिर भिड़ंत

Fri, 07 Jun 2024 03:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बिथरी चैनपुर। पुरनापुर में पूर्व प्रधान और मौजूदा प्रधान पक्ष में एक बार फिर टकराव हो गया। पुलिस ने हर बार की तरह दोनों ओर से रिपोर्ट दर्ज की है। अब तक कई बार विवाद हो चुका है। पुराने मामले में पुलिस एफआर लगा चुकी है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान प्रभा देवी ने बताया कि गांव के पूर्व प्रधान धनपाल, यशपाल, बलबंत, अर्पित और रंजीत तीन दिनों से उनके पति संजीव व परिवार को जान से मारने की धमकियां दे रहे थे। तीन दिनों से उनके घर के दरवाजे के बाहर फायरिंग कर रहे थे। इसकी शिकायत उनके जेठ विनोद ने बुधवार रात थाने में की थी। कोई कार्रवाई न होने पर बृहस्पतिवार सुबह दोबारा प्रभा देवी ने शिकायत की।
वहीं दूसरे पक्ष की मुन्नी देवी का आरोप है कि बृहस्पतिवार सुबह उनके पति जसवंत अपने घर से चक्की की तरफ जा रहे थे। पहले से घात लगाए बैठे सुरेंद्र, गिरीश, हरीश, सतीश, विनोद, संजीव, हाकिम सिंह, कमल, रामचंद्र, प्रशांत, सतीश कुमार, प्रकाश उर्फ अल्लू, छत्रपाल, सुशील और महेंद्र ने उनको घेर लिया और जान से मारने की नीयत से डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इससे उनके पति के सिर में गंभीर चोटें आईं हैं। इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि दोनों तरफ से आई तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें