फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: डिप्टी सीएम के काफिले से गोवंश टकराने के मामले में दो अफसरों को नोटिस, जवाब में दी यह सफाई

Wed, 21 Jan 2026 02:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के काफिले से गाय टकराने के मामले में दो अफसरों को नोटिस जारी किए गए थे। दोनों अफसरों ने अपने-अपने जवाब नगर आयुक्त को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम की कार से टकराया था गोवंश - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के काफिले से गोवंश टकराने के मामले में नोटिस जारी होने के बाद नगर स्वास्थ्य अधिकारी व उप नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने अपने-अपने जवाब नगर आयुक्त को सौंप दिए हैं। जवाब मिलने के बाद अब दोनों पर कार्रवाई तय मानी जा रही है।

विज्ञापन


10 जनवरी को शहर आए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की गाड़ी से पशु टकरा गया था। इसके बाद कुछ देर काफिले को सड़क पर ही रोकना पड़ा था और उपमुख्यमंत्री को दूसरी गाड़ी से जाना पड़ा। इसके बाद नगर आयुक्त संजीव मौर्य ने दोनों स्वास्थ्य अधिकारियों को नोटिस जारी किया था।

जवाब देते हुए नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया है कि उपमुख्यमंत्री के रूट पर दो काउ कैचर गाड़ियों की तैनाती की गई थी। रोड पर करीब आधा दर्जन कर्मचारियों की भी तैनाती थी, लेकिन सुरक्षा कारणों से गाड़ियां दूर खड़ी थीं। उपमुख्यमंत्री के आने से पहले शहर में कई जगह से पशु पकड़े गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें