फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बस अड्डों पर अव्यवस्थाओं के बीच रक्षाबंधन पर 702 बसें दौड़ाने का दावा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदहाल यात्री सुविधाओं के बीच 24 घंटे में 60 हजार महिलाओं के मुफ्त यात्रा का अनुमान
विज्ञापन

बरेली। बस अड्डों पर अव्यवस्थाओं और यात्री सुविधाओं के अभाव के बीच रोडवेज ने परिक्षेत्र में 702 बसों को दौड़ाना शुरू कर दिया है। अनुमान है कि रक्षाबंधन पर रविवार रात 12 से सोमवार रात 12 बजे तक रोडवेज बसों में 60 हजार महिलाएं मुफ्त यात्रा का लाभ उठाएंगी। रक्षाबंधन पर पिछले वर्ष रोडवेज बसों में 52 हजार महिलाओं ने मुफ्त यात्रा की थी।
परिक्षेत्र के बरेली, रुहेलखंड, बदायूं और पीलीभीत डिपो में 573 बसें निगम की हैं। 129 बसें अनुबंधित हैं। अधिकारियों का दावा है कि सभी बसें ऑनरोड हैं। रक्षाबंधन के बाद 23, 24, 25, 30 व 31 अगस्त को पुलिस भर्ती परीक्षा भी है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को भी रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

29 से 31 अगस्त तक आला हजरत के उर्स में भी यात्रियों की भीड़ उमड़ेगी। इससे पहले रोडवेज बस अड्डों पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के साथ यात्री सुविधाओं की बेहतरी के लिए अधिकारियों ने कोई काम नहीं किया है।
सेटेलाइट और पुराना रोडवेज बस अड्डा के आसपास अतिक्रमण के कारण जाम लगा रहता है। रविवार को बसों में यात्रियों की भीड़ बढ़ने के बाद कई बार जाम के हालात बने। सेटेलाइट बस अड्डा के आसपास रविवार को दिन भर डग्गामारी भी होती रही।


बसों की किल्लत से परेशान हुए यात्री
रक्षाबंधन के मद्देनजर यात्रियों का आवागमन शनिवार शाम से ही शुरू हो गया था। इस दौरान स्थानीय मार्गों पर बसों की किल्लत भी देखने को मिली। शाम सात बजे के बाद बीसलपुर, पूरनपुर, खुदागंज, बंडा, बिलसंडा, फर्रुखाबाद मार्ग के यात्रियों को बसों के इंतजार में भटकना पड़ा। इन मार्गों पर अंतिम बस सेवा शाम छह से सात बजे के बीच है। रविवार को अंतिम बस रवाना होने के बाद अतिरिक्त बसों की व्यवस्था नहीं की गई। इससे यात्रियों को डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ा।


सेटेलाइट पर चल रहा निर्माण बना मुसीबत
सेटेलाइट बस अड्डा पर इन दिनों सर्कुलेटिंग एरिया में फुटपाथ और बसों के प्लेटफार्म बनाने का काम चल रहा है। कई दिन पहले काम शुरू कराया गया था, अब तक काम पूरा न होने के कारण जगह-जगह गड्ढे हैं। मलबा के ढेर लगे हुए हैं। इससे महिलाओं और बच्चों के अलावा बुजुर्ग यात्रियों को समस्या हो रही है। संवाद
विज्ञापन

रविवार को चारों डिपो की 90 फीसदी बसें ऑनरोड रहीं। रक्षाबंधन के अलावा पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान किसी रूट पर यात्रियों को दिक्कत नहीं होगी। बस अड्डों पर भी यात्री सुविधाओं को बेहतर किया गया है। बसों के अतिरिक्त फेरे भी लगाए जा रहे हैं। - दीपक चौधरी, क्षेत्रीय प्रबंधक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें