सावन का पवित्र माह श्रावणी पूर्णिमा सोमवार को ले रहा है विश्राम
बरेली। देवाधिदेव महादेव को समर्पित सावन का पवित्र माह श्रावणी पूर्णिमा सोमवार को विश्राम ले रहा है। भाई-बहन के प्रति स्नेह का पावन पर्व रक्षाबंधन भी इसी दिन मनाया जाएगा। सावन के सोमवार भोलेनाथ को अत्यधिक प्रिय है इसलिए रक्षाबंधन के पर्व पर भोलेनाथ की कृपा भाई बहन के पावन रिश्ते पर बरसेगी यानी भाई बहनों के सभी मनोकामनाओं को भगवान शिव पूर्ण करेंगे।
ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा ने बताया कि रक्षाबंधन यानि रक्षा का बंधन, एक ऐसा रक्षा सूत्र जो भाई को सभी संकटों से दूर रखता है। यह त्योहार भाई-बहन के बीच स्नेह और पवित्र रिश्ते का प्रतिक है। सोमवार का दिन होने की वजह से यह संयोग अत्यंत शुभ है। यानी इस बार रक्षाबंधन पर भगवान शिव की पूजा-अर्चना जलाभिषेक करने से समस्त दुख-दरिद्र और संकटों से छुटकारा मिलेगा। अलबत्ता दोपहर 1:24 बजे तक भद्रा काल की इस समयावधि में रक्षाबंधन निषेध माना जाता है। संवाद
राशि अनुसार बांधें राखी, बढ़ेगी सकारात्मक ऊर्जा
================
मेष - लाल रंग।
वृषभ - सफेद रंग।
मिथुन - हरे रंग।
कर्क - सफेद रंग।
सिंह - लाल रंग।
कन्या - हरे रंग।
तुला - गुलाबी रंग।
वृश्चिक -लाल रंग।
धनु - पीले रंग।
मकर - नीले रंग।
कुंभ - नीले रंग।
मीन - पीले रंग।