फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कागजों पर सड़कें गड्ढामुक्त करने का दावा...मौके पर खस्ताहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। लोक निर्माण विभाग ने सड़कों को गड्ढामुक्त करने का अभियान चलाया। जिले में 323 सड़कों की 529 किलोमीटर दूरी को गड्ढामुक्त करने का दावा किया गया, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और है। खस्ताहाल सड़कों को भी गड्ढामुक्त की सूची में डाल दिया गया है। ऐसी सड़कों पर सफर में हादसे का खतरा है। यह स्थिति तब है जबकि अभियान की लगातार समीक्षा की गई और बड़ा बजट भी खर्च हुआ है।
विज्ञापन

अमर उजाला की पड़ताल में ऐसी खस्ताहाल सड़केंं सामने आई हैं। अधिकारियों का कहना है कि अभियान में सड़कें सुधारी गईं थीं और बाद में नए गड्ढे हो गए हैं।
- लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड-एक में ग्रामीण सड़क की श्रेणी में आने वाला आनंदपुर-गौटिया मार्ग काफ़ी समय से खस्ताहाल है। यहीं से आनंदपुर के अलावा कल्याणपुर से सीधे अलीगंज सिरौली के लिए भी रास्ता है। यहां सड़क पर कई गड्ढे हैं। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता ओमकार सिंह का कहना है कि 30 नवंबर को सड़क गड्ढामुक्त की गई थी, लेकिन गन्ने का सीजन शुरू होते ही इस पर ट्रैफिक बढ़ गया। गन्ने से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली यहां से गुजरते हैं और सड़क पहले से कमजोर थी इसलिए नए गड्ढे बन गए हैं। बजट मिलने पर भरवाएंगे।

- फरीदपुर-दातागंज मार्ग से बंडिया मार्ग को लोक निर्माण विभाग ने गड्ढामुक्त करने का दावा किया है। वहीं क्षेत्र पंचायत की सदस्य पिंकी देवी का कहना है कि मौके पर सड़क सफर करने के लायक नहीं है। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता ओमकार सिंह ने बताया कि पूरी सड़क का नवीनीकरण जरूरी है। नवंबर में पैच बना दिए गए थे ताकि आवागमन में दिक्कत न होने पाए। भारी वाहनों का ट्रैफिक अधिक होने की वजह से नए गड्ढे बन गए हैं। अब इसके लिए बजट मिलने की उम्मीद है। बजट मिलते ही सड़क पूरी तरह से ठीक कराएंगे।
विज्ञापन



मढ़ैया मार्ग का नवीनीकरण के साथ होगा चौड़ीकरण, मिली मंजूरी
बरेली। लोक निर्माण विभाग के फरीदपुर-बीसलपुर मार्ग से मेहतपुर तिजासिंह खनपुरा होते हुए 14 किलोमीटर लंबे मढ़ैया मार्ग की हालत आनेे वाले दिनों में ठीक होने के आसार हैं। यहां 53 करोड़ 54 लाख रुपये की लागत से नवीनीकरण के साथ चौड़ीकरण होगा। मार्ग फिलहाल तीन से पौने चार मीटर तक चौड़ा है। इसे सात मीटर चौड़ा किया जाएगा। व्यय वित्त समिति की मंजूरी मिल गई है। सहायक अभियंता के अनुसार शासनादेश जारी होते ही सड़क का निर्माण होगा। ब्यूरो
विज्ञापन

काफी दिन से सड़क पर गड्ढे थे। कुछ दिन पहले पैचवर्क की औपचारिकता निभा दी गई। पूरी सड़क ठीक नहीं की गई।
श्यामवीर, बंडिया

सड़क कई वर्ष से टूटी है। कोई ध्यान नहीं देता है। जनता परेशान हो रही है। आने जाने में हादसे का खतरा है।
जोगेंद, बंडिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें