बरेली। नागरिक सुरक्षा कोर की नगर स्तरीय बैठक बुधवार को कलक्ट्रेट स्थित कार्यालय में हुई। इसमें सहायक उपनियंत्रक पंकज कुदेशिया ने फायर, सीपीआर और फर्स्ट-एड का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके वार्डनों से आम लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया। कहा कि आकस्मिक परिस्थितियों में सक्रिय रहने वाले वार्डन को विशेष प्रशिक्षण देकर फर्स्ट रिस्पॉन्डर के रूप में तैयार किया जाएगा। 15 से 26 अप्रैल तक चलने वाले दस दिवसीय अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के लिए सुझाव भी आमंत्रित किए गए। डिप्टी चीफ वार्डन रंजीत वशिष्ठ ने कहा कि सभी वार्डनों को जल्द ही एप्रन व परिचयपत्र दिए जाएंगे। यूनिफाॅर्म यलो आर्मी के साथ सिविल डिफेंस की विशिष्ट पहचान बनेगी। बैठक में डिवीजनल वार्डन दिनेश यादव, डिप्टी डिवीजनल वार्डन अन्जय कुमार अग्रवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद