फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने पकड़ा धान की तौल में खेल, क्रय केंद्र पर की तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। सरकारी धान क्रय केंद्रों से धान में नमी बताकर किसानों को टरकाया जा रहा है, जबकि माफिया और मिल मालिकों का धान अंदरखाने तौला जा रहा है। बृहस्पतिवार को नवीन उप मंडी स्थल में धान की तौल कराने के लिए कई दिन से ढेरा जमाए किसानों की नजर एक कमरे में बैठ कर कागजात तैयार करा रहे माफिया और मिल मालिकों पर पड़ी तो उनका गुस्सा फूट पड़ा। उग्र किसानों ने उनसे कागजात छीन लिए। क्रय केंद्र पर तोड़फोड़ कर हंगामा किया। केंद्र प्रभारी ने रोकना चाहा तो किसान उनसे भी भिड़ गए। इस बीच मौका पाकर माफिया और मिल मालिक खिसक गए। इससे गुस्साए किसान नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

किसानों ने एसडीएम का फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने एडीएम (ई) को फोन कर मामले की जानकारी दी। इसके बावजूद कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। नरहरपुर गौरीखेड़ा के किसान धीरेंद्र कुमार, बकैनिया गांव के हरपाल, हरदुआ के ओमप्रकाश, फैजुल्लापुर के राजेश पाल, तुमड़िया के सुरेश गंगवार आदि का आरोप है कि केंद्र प्रभारी राइस मिलों के धान की तौल के फर्जी कागजात तैयार कर रहे थे। उग्र किसान जब उस ओर गए तो भाग गए। शिकायत अधिकारियों से की गई, लेकिन कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा।
सूने पड़े क्रय केंद्रों पर कागजों में हो रही तौल
तहसील क्षेत्र में खुले धान क्रय केंद्र सूने पडे़ है। नवीन कृषि उप मंडी स्थल पर खुले खाद्य रसद विभाग के क्रय केंद्र पर ही तौल हो रही है, लेकिन उसके सामने खुले यूपीएसएस केंद्र पर अभी तक एक दाना नहीं तौला गया है, जबकि राइस मिलों में धान के बोरे रखने तक की जगह नहीं बची है।
विज्ञापन

केंद्र पर 802 बोरी और कागजों में 74000 क्विंटल
किसानों ने धान माफिया और केंद्र प्रभारी से अभिलेख छीनने के बाद उनकी फोटो स्टेट कराकर जानकारी ली तो पता चला कि केंद्र पर 802 बोरी ही मौजूद है, लेकिन अभिलेखों में 74000 क्विंटल खरीद हो चुकी है। जिसको लेकर किसान उग्र हो गए।
धान क्रय केंद्र के नोडल अधिकारी से इस मामले में वार्ता हुई है। शुक्रवार को अधिकारी क्रय केंद्र पर पहुंचकर जांच करेंगे। जांच के बाद धान माफिया और केंद्र प्रभारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - केसर सिंह गंगवार, विधायक नवाबगंज

मामला मेरे संज्ञान में शाम को आया है। शुक्रवार को खुद केंद्र का निरीक्षण करने जाऊंगा। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। मैं पूरे दिन अपने ऑफिस में रहा, मेरे पास किसी का फोन नहीं आया था। मामले की जानकारी मीडिया कर्मियों से मिली है। - कुमार धर्मेंद्र, एसडीएम नवाबगंज
विज्ञापन

फोटो 1 धान क्रय केंद्र पर टू्टी पड़ी कुर्सी
फोटो 2 धान क्रय केंद्र पर धरने पर बैठे किसान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें