फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में गंदगी मिलने पर एक सफाई कर्मचारी सस्पेंड, दूसरे को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। डेंगू और मलेरिया के फैलने का खतरा होने के बावजूद ग्राम पंचायतों में तैनात सफाई कर्मचारी सही से काम नहीं कर रहे। शेरगढ़ ब्लॉक के ग्राम सुल्तानपुर में नाली और खड़ंजा में कीचड़ और पानी भरे होने के कारण वहां भी संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका है। डीपीआरओ ने सफाई कर्मचारी को सस्पेंड कर दिया है। इसी ब्लॉक के गांव मानपुर पूर्वी में सफाई कार्य संतोषजनक न पाए जाने पर सफाई कर्मचारी को नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन

डीपीआरओ चंद्रिका प्रसाद ने सुल्तानपुर गांव के निरीक्षण के दौरान पाया कि गांव की नालियों को साफ नहीं किया गया था। मार्गों पर भी कीचड़ और गंदगी फैली हुई थी। गांव की यह हालत देख डीपीआरओ का कहना है कि गांव की नियमित सफाई नहीं हो रही है। गांव वालों का कहना है कि सफाई कर्मी सोमपाल अगर आते भी हैं तो केवल स्कूल परिसर में बैठकर चले जाते हैं। डीपीआरओ ने सफाई कर्मचारी को निलंबित करते हुए उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए एडीओ पंचायत शेरगढ़ को जांच अधिकारी नियुक्त कर दिया है।
डीपीआरओ ने मानपुर पूर्वी गांव में भी सफाई इंतजाम देखे थे। इस दौरान वह अपने बेटे के साथ सफाई करती हुई दिखाई तो दी, लेकिन उनका कार्य संतोषजनक नहीं था। नन्हीं देवी ने एक मौका देने का आग्रह करते हुए तीन दिन के अंदर पूरे गांव की सफाई किए जाने का आश्वासन दिया। डीपीआरओ ने सफाई कर्मचारी को निर्देश दिए कि वह सफाई कार्य के फोटोग्राफ, रोस्टर, उपस्थिति पंजिका आदि साक्ष्यों के साथ ग्राम प्रधान और एडीओ की संस्तुति के साथ तीन दिन के अंदर प्रस्तुत हों, नहीं तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें