फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधूरी बनी सड़क का हो गया लोकार्पण: 400 की जगह 190 मीटर में निपटा पूरा काम, भाजपा सांसद के नाम का लगा है शिलापट

Tue, 30 Aug 2022 01:24 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

पसगवां ब्लाक के बाईकुआं गांव में डाकघर से प्राइमरी स्कूल तक इंटरलॉकिंग का कार्य ब्लॉक के माध्यम से कराया जाना था। करीब 400 मीटर में इंटरलॉकिंग होनी थी। सड़क निर्माण के लिए बाकायदा बजट पास हुआ और ठेकेदार रामदास वर्मा ने निर्माण कार्य शुरू कराया। ठेकेदार ने गांव निवासी नंदलाल के घर तक निर्माण कराया।
विज्ञापन
सड़क निर्माण कार्य पूरा होने का लगा शिलापट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के पसगवां ब्लॉक के बाईकुआं गांव में एक सड़क के अधूरे निर्माण को कागजों में पूरा कर दिया गया। सड़क किनारे ब्लॉक प्रमुख शिखा सिंह की मौजूदगी में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और धौरहरा सांसद रेखा वर्मा के कर कमलों से सड़क के लोकार्पण का पत्थर भी लगा दिया गया। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत डीएम से की है।

विज्ञापन

पसगवां ब्लाक के बाईकुआं गांव में डाकघर से प्राइमरी स्कूल तक इंटरलॉकिंग का कार्य ब्लॉक के माध्यम से कराया जाना था। करीब 400 मीटर में इंटरलॉकिंग होनी थी। सड़क निर्माण के लिए बाकायदा बजट पास हुआ और ठेकेदार रामदास वर्मा ने निर्माण कार्य शुरू कराया। ठेकेदार ने गांव निवासी नंदलाल के घर तक निर्माण कराया। यह दूरी मात्र 190 मीटर है। कार्यदायी संस्था ने नंदलाल के घर तक ही इंटरलॉकिंग का अंतिम छोर दिखाकर निर्माण कार्य बंद कर दिया।

विज्ञापन

जानकारी न होने पर किसी को पता भी नहीं चला कि इंटरलॉकिंग का काम कहां तक होना है। गांव के अंदर जब सड़क का बोर्ड लगा और उस पर सड़क को डाकघर से होते हुए प्राइमरी विद्यालय तक निर्मित दर्शाया गया तो ग्रामीण भड़क गए। गांव निवासी बृज विहारी समेत कई ग्रामीणों ने इसकी शिकायत डीएम से की है। ग्रामीणों ने पूरे मामले की जांच करा कर सड़क निर्माण पूरा कराने की मांग की। मामला गरमाता देख कार्यदायी संस्था के ठेकेदार ने बताया कि सड़क का बोर्ड गलती से आगे तक लग गया है। जल्दी ही दूसरी कार्य योजना के अंतर्गत यह सड़क पूरी कराई जाएगी। यह क्षेत्र जहां सांसद रेखा वर्मा का गढ़ है। ब्लाक प्रमुख उनकी रिश्तेदार बताई जाती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें