फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालपुल पर चली प्रशासन की जेसीबी, नाले के ऊपर से हटवाया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शहर में लोगों ने अपनी सुविधा के अनुसार नालों पर अतिक्रमण कर लिया। इसमेें पालिका प्रशासन को नाला सफाई करने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। पिछले दिनों नोडल अधिकारी कमिश्नर रणवीर प्रसाद ने शहर का निरीक्षण किया तो उन्होंने भी इस समस्या पर ध्यान दिया और नालों पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए। इसी के क्रम में मंगलवार को लालपुल से लेकर मथुरिया चौक की तरफ जाने वाले नाले के ऊपर हो रहे स्थायी अतिक्रमण को तोड़ दिया गया।
विज्ञापन

शहर में जलभराव की समस्या विकराल रूप धारण कर चुकी है। इस बार डीएम कुमार प्रशांत नाला सफाई का काम स्वयं अपनी निगरानी में करा रहे हैं। इसके लिए मजिस्ट्रेट की तैनाती भी की गई है ताकि हर बार की तरह इस बार नाला सफाई के नाम पर रुपयों का गोलमाल न हो सके। पिछले दिनों कमिश्नर रणवीर प्रसाद ने भी इस काम का जायजा लिया था। नालों पर हुए स्थायी कब्जों को हटवाने तथा जलभराव न होने देने के निर्देश दिए थे। इस दौरान उन्होंने लालपुल नाले का भी निरीक्षण किया तो पता चला कि यहां पर लोगों ने नाले के ऊपर स्थायी कब्जा कर लिया है। इसे लेकर नोडल अधिकारी ने जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया था कि शहर में जहां पर भी नाले पर कब्जा हो रहा, उसको तोड़ा जाए।
नोडल अधिकारी के निर्देशों के क्रम में मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार, सीओ सिटी विनय कुमार द्विवेदी के साथ में लालपुल पहुंचे। उन्होंने लालपुल से लेकर मथुरिया चौक की ओर बने नाले पर हो रहा स्थायी अतिक्रमण को दो जेसीबी की मदद से तोड़ दिया। इस दौरान अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

कुछ लोगों ने मांगी तीन दिन की मांगी मोहलत
जब नाले के ऊपर बने स्थायी निर्माण को तोड़ा जा रहा था तो कुछ लोग मजिस्ट्रेट से मिले और अपनी बात रखी। कहा कि उन्हें कुछ समय की मोहलत दी जाए। इससे वह अपना निर्माण स्वयं ही तोड़ लेंगे। इसको लेकर सिटी मजिस्ट्रेट ने तीन दिन का समय उन्हें स्वयं तोड़ने के लिए दिया है। कहा कि अगर तीन दिन के अंदर उसे नहीं तोड़ते हैं तो प्रशासन उसे स्वयं तोड़ देगा और इस का खर्च अतिक्रमणकारियों से वसूला जाएगा।
क्या कहते हैं अधिकारी
लालपुल से मथुरिया चौराहा की तरफ जाने वाले नाले पर लोगों ने स्थायी अतिक्रमण कर लिया था। इसे मंगलवार को जेसीबी की मदद से तोड़ दिया गया है। कुछ लोगों ने तीन दिन की मोहलत मांग थी। इसके बाद उन्हें तीन दिन का समय दिया गया है।
विज्ञापन

- अमित कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें