फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगबहादुरगंज को नगर पंचायत बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगबहादुरगंज। ग्राम पंचायत सल्लिया (जंगबहादुरगंज) को नगर पंचायत बनाए जाने का सपना अब पूरा होने के आसार बढ़ गए हैं। डीएम ने सल्लिया को नगर पंचायत बनाए जाने का प्रस्ताव शासन को भेजा है। चुनावों में भी सल्लिया को नगर पंचायत बनाए जाने का मुद्दा रहा है।
विज्ञापन

चुनाव के दौरान विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने सल्लिया ग्राम पंचायत को नगर पंचायत का दर्जा दिलवाने का आश्वासन दिया था। इसके बाद नगर में आए तत्कालीन नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने भी नगर पंचायत घोषित कराने का वादा किया था। नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना की घोषणा के बाद शासन ने जिला प्रशासन से सल्लिया को नगर पंचायत बनाने के लिए प्रस्ताव मांगा था। डीएम ने नगर पंचायत बनाने का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है।
प्रस्ताव में शामिल हैं दस राजस्व ग्राम
शासन को भेजे गए नगर पंचायत सल्लिया के प्रस्ताव में सल्लिया, उदयपुर, बरखेरियाजाट, अल्लीपुर, मस्तीपुर, पनई, जलालपुर, जसमड़ी, कुतुबापुर, गोबिंदापुर गांव शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन

नगर पंचायत कुल क्षेत्रफल 1478.907 हेक्टेयर
कुल मतदाता 11900
अनुमानित जनसंख्या 21280
अन्य मानकों में यहां रेलवे स्टेशन, डिग्री और इंटर कॉलेज सहित कई शिक्षण संस्थान, कई राष्ट्रीयकृत बैंक, सहकारी गन्ना विकास समिति, गन्ना विकास परिषद और व्यापारिक केंद्र भी यहां है।
विज्ञापन

एसडीएम मोहम्मदी से सल्लिया को नगर पंचायत बनाने का प्रस्ताव मांगा गया था। प्रस्ताव मिलने के बाद उसे शासन को भेज दिया गया है।
शैलेंद्र कुमार सिंह, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें