फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरो प्वाइंट पर एक्सीडेंट के बाद लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीगंज। परसाखेड़ा स्थित जीरो प्वाइंट पर ट्रक और टाटा मैजिक में आमने-सामने हुई टक्कर के बाद दोनों वाहन पलट गए । इससे हाइवे पर दोनों तरफ जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन मंगाकर दोनों वाहनों को हाईवे से हटाया। घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है।
विज्ञापन

हादसा मंगलवार दोपहर में करीब एक बजे जीरो प्वाइंट पर हुआ। बिहार से धान भरकर एक ट्रक पंजाब जा रहा था। दिल्ली से प्लास्टिक का सामान भरकर टाटा मैजिक बरेली आ रहा था। जैसे ही जीरो प्वाइंट पर टाटा मैजिक बरेली जाने को मुड़ा, वैसे ही ट्रक से टक्कर हो गई। तब दोनों वाहन असंतुलित होकर हाईवे पर पलट गए। इससे हाईवे पर दोनों ओर वाहनों का जाम लग गया। सूचना पर परसाखेड़ा चौकी प्रभारी दानवीर सिंह पुलिस के साथ पहुंचे। क्रेन मंगाकर दोनों वाहनों को हटाया गया। ट्रक को पंजाब निवासी ड्राइवर रेशम सिंह चला रहा था। टाटा मैजिक चालक अपना वाहन छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें