फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुलासनगरा क्रॉसिंग- एसओ ने संभाला मोर्चा फिर भी नहीं खुला जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाला जाम इधर से गुजरने वालों के लिए बवाल-ए-जान बन गया है। यहां अक्सर कई-कई घंटे के लिए जाम लग जाता है। जाम में फंसे लोग बेहाल हो जाते हैं।
विज्ञापन

हुलासनगरा क्रॉसिंग पर लगा जाम जब 40 घंटे बाद भी नहीं खुला तो फतेहगंज पूर्वी थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार ने खुद मोर्चा संभाला। उन्होंने जाम खुलवाने की भरसक कोशिश की, लेकिन ट्रेनों को पास कराने के लिए थोड़ी-थोड़ी देर बाद ही क्रासिंग बंद होने से दोनों ओर वाहनों की लाइन बढ़ती चली गई। थानाध्यक्ष ने जल्दी निकलने की कोशिश में आड़े-तिरछे फंसे वाहनों को इधर-उधर कराके वाहनों को पास कराना शुरू किया। इससे लगा कि जाम खुल जाएगा, लेकिन इसी बीच क्रासिंग के फिर बंद हो जाने से हालात जस के तस हो गए। थानाध्यक्ष के जाते ही वाहन चालकों में फिर से जल्दी निकलने की आपाधापी शुरू हो गई। वे गलत दिशा से वाहन ले जाने लगे। खबर लिखे जाने तक जाम नहीं खुल सका है। यह जाम 40 घंटे से लगा हुआ है। जाम की वजह से छोटे वाहनों को लिंक मार्ग से निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें