बरेली। नवाबगंज से होकर निकली सड़क पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई एक बार फिर टल गई। पीडब्ल्यूडी की टीम तो पहुंची लेकिन एसडीएम नहीं आए। ऐसा ही हाल अतिक्रमण हटाने के लिए पहले तय हुई तारीखों पर भी हो चुका है।
अतिक्रमण हटाने की यह कार्रवाई पीडब्ल्यूडी और तहसील प्रशासन दोनों को मिलकर करनी है। इस कार्रवाई के लिए हाल ही में 16 नवंबर की तारीख तय की गई लेकिन अतिक्रमण नहीं हट सका। इस कार्रवाई के लिए पीडब्ल्यूडी के सहायक और अवर अभियंता अपने अमीनों के साथ मौके पर पहुंचे थे लेकिन एसडीएम के न पहुंच पाने से यह कार्रवाई नहीं हो सकी। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन हरबंश सिंह ने एसडीएम को पत्र भी लिखा है। गौरतलब है कि पहले भी अतिक्रमण हटाने के लिए उच्चाधिकारी निर्देशित कर चुके हैं लेकिन इसे लेकर अफसर गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं।