फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि क्रय समिति एसटीपी के लिए खरीदेगी जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एसटीपी लगाने के लिए प्रशासन को तीन जगह सरकारी भूमि मिल गई है लेकिन चौबारी के बारीनगला में एक किसान से जमीन खरीदी जानी है। इसके लिए जल निगम के एक्सईएन ने डीएम नितीश कुमार से भूमि क्रय समिति का गठन करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

नमामि गंगा प्रोजेक्ट के तहत शहर में चार जगहों पर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट यानी एसटीपी लगनी है, ताकि नालों का पानी साफ होने के बाद ही नदियों में जाए। इसके लिए प्रशासन को जल निगम को जमीन उपलब्ध करानी है। प्रशासन को हरूनगला और कतारपुर के साथ तुलाशेरपुर में भी सरकारी जमीन मिल गई है, लेकिन चौबारी में बारीनगला के पास एक किसान से 0.8 हेक्टेयर भूमि खरीदी जानी है। यह प्रक्रिया भूमि क्रय समिति का गठन करने के बाद ही पूरी होगी। इसके लिए एक्सईएन जल निगम संजय कुमार ने डीएम को लेटर भी भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें