फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम की पैरवी के बाद अब फिर रिवाइज एस्टीमेट देेगा वन विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शाहजहांपुर रोड पर नकटिया नदी पर बनाए जा रहे पुल के निर्माण में वन विभाग के रिवाइज एस्टीमेट से लगे अड़ंगे को निकालने की कोशिश डीएम ने शुरू कर दी है। वन विभाग ने एनओसी देने के नाम पर पहले आठ लाख का एस्टीमेट भेजा था, लेकिन छह महीने बाद रिवाइज एस्टीमेट 74 लाख का भेज दिया गया। इससे पुल का निर्माण अटक गया है। सेतु निगम के सीपीएम देवेंद्र सिंह ने डीएम से जनहित में इस दिक्कत का समाधान कराने की गुजारिश की थी। डीएम की पैरवी के बाद वन विभाग अब फिर रिवाइज एस्टीमेट देने को राजी हो गया है।
विज्ञापन

बरेली-शाहजहांपुर रोड पर 5.50 करोड़ की लागत से इस पुल का निर्माण पिछले साल सितंबर में मंजूर हुआ था। सेतु निगम को इस प्रोजेक्ट के लिए रिजर्व फॉरेस्ट की 0.4377 हेक्टेयर गैर वानिकी जमीन का इस्तेमाल करना था। इसमें आड़े आने वाले पेड़ भी काटे जाने थे। सेतु निगम ने इसके लिए एनओसी मांगी तो दिसंबर 2018 में डीएफओ ने करीब 7.92 लाख रुपये का एस्टीमेट दिया था। सेतु निगम ने इस एस्टीमेट के आधार पर पुल के प्रोजेक्ट में ही ये धनराशि शासन से स्वीकृत करा ली, लेकिन काम शुरू नहीं हो पाया। अब हाल ही में वन विभाग ने इस काम के लिए 74.36 लाख का संशोधित एस्टीमेट सेतु निगम को भेज दिया है। इससे पुल का निर्माण लटक गया है। इस मामले में डीएम नितीश कुमार ने वन विभाग के अफसरों से वार्ता की है। वन विभाग अब इसके तैयार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें