फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊर्जा बचत उपकरणों की तीन दिनी प्रदर्शनी कल से

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। ऊर्जा बचत और उपकरण संबंधी तीन दिवसीय इलेक्ट्रिक एक्सपो 15 नवंबर से शुरू हो रहा है। इसमें नामचीन कंपनियां अपने उत्पाद प्रदर्शित कर नई तकनीक से अवगत कराएंगी। बरेली इलेक्ट्रिक मर्चेंट वेलफेयर एसोसिएशन (बैकमा) अध्यक्ष रविंद्र सिंह यादव और एक्सपो चेयरमैन सौरभ भसीन ने प्रेसवार्ता में बताया कि इस बार बरेली कॉलेज मैदान पर आयोजित होने वाली प्रदर्शनी की थीम ‘देश हित में ऊर्जा बचत’ होगी। प्रांतीय महामंत्री संजीव चांदना ने बताया कि 17 नवंबर तक चलने वाली प्रदर्शनी में विदेशी कंपनियां और इंजीनियर भी भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि तीनों दिन ऊर्जा तकनीक पर विशेष सेमिनार भी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें