बरेली। विद्युत कर्मचारी संयुक्त समिति ने ईपीएफ घोटाला मामले में 14 नवंबर को लखनऊ में प्रदेश स्तरीय रैली के आयोजन की तैयारी पूरी कर ली है। इसमेंशामिल होने के लिए बरेली से समिति के सभी पदाधिकारी और अभियंता संघ के नेता बुधवार रात में रवाना होंगे। समिति संयोजक रंजीत चौधरी ने बताया कि गुरुवार को रैली में शामिल होने के लिए सभी लोग सुबह दस बजे तक लखनऊ पहुंचेंगे।