फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध अस्पताल भवनों, शापिंगमॉल और अपार्टमेंट को सील करने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली विकास प्राधिकरण अगले कुछ दिनों में शहर में एक दर्जन से अधिक अस्पतालों, शांपिंग माल और अपार्टमेंट के अवैध भवनों को सील करने जा रहा है। इनमें अधिकतर वे भवन हैं जिन्होंने बीडीए से अपना नक्शा तो पास करा रखा है लेकिन नक्शे के अलावा भी अवैध निर्माण करा लिया है। वहीं, कुछ एनजीटी के नियमों के अनुरूप पार्किंग एरिया आदि के लिए नक्शे में दिखाए गए स्थान का उपयोग किसी अन्य कार्य के लिए कर रहे हैं। इसे लेकर पिछले दिनों इज्जतनगर में एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के अपार्टमेंट को वीडीए सील कर चुका है। इसके बाद से बीडीए लगातार ऐसे अन्य भवनों को भी चिह्नित करने में लगा है।
विज्ञापन

बीडीए सचिव अंबरीश श्रीवास्तव ने बताया कि बीडीए ऐसे भवनों को लगातार चिह्नित कर रहा है, जिनके निर्माण में अनियमितता बरती गई है। अंधेरे में रखकर न केवल निर्माण कराया गया बल्कि बीडीए को राजस्व का चूना भी लगाया गया। चिह्नित भवनों पर जल्द कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि सील भवनों की बाद में कपाउंडिंग कराई जाएगी। इसमें शुल्क लेने के बाद नए सिरे से नक्शा पास किया जाएगा। उधर, बीडीए वीसी दिव्या मित्तल ने बताया कि पुलिस बल मिलते है बीडीए कार्रवाई शुरू कर देगा। उन्होंने कहा कि बीडीए कोई अभियान नहीं चला रहा लेकिन अवैध भवनों को चिह्नित करने का कार्य लगातार जारी है। ऐसे में कार्रवाई भी लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें