फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा पर डायवर्जन: आज फतेहगंज पूर्वी होकर बदायूं जाएंगे भारी वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कार्तिक पूर्णिमा पर रामगंगा के चौबारी और बदायूं के ककोड़ा मेले में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंचने की संभावना देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार की शाम छह बजे से मंगलवार शाम तक के लिए बदायूं रोड पर डायवर्जन लागू किया है। इस दौरान बसों के अलावा कोई भी भारी वाहन सीधे बदायूं नहीं जाएगा। पुलिस इस रोड पर जाम न लगने देने के दूसरे उपाय भी कर रही है।
विज्ञापन

एसपी ट्रैफिक एससी गंगवार ने बताया कि बदायूं रोड पर सोमवार को यातायात का दबाव काफी बढ़ सकता है। इसलिए सोमवार शाम से बदायूं जाने वाले भारी वाहनों को सेटेलाइट चौराहे से इनवर्टिस तिराहा, फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी और दातागंज होकर बदायूं के लिए निकाला जाएगा। बदायूं की ओर से भी वाहन इसी रास्ते से बरेली की ओर आ सकेंगे। मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं के भारी वाहन इस डायवर्जन से मुक्त रहेंगे। बसों को लाल फाटक होकर गुजारा जाएगा।
एसपी ट्रैफिक ने बताया कि श्रद्धालुओं के ट्रैक्टर ट्राली जैसे वाहन चौपुला ओवरब्रिज होकर चौबारी जा सकेंगे। यह व्यवस्था 12 नवंबर की शाम पांच बजे तक लागू रहेगी। जरूरत पड़ने पर इसमें रद्दोबदल भी की जा सकती है। रामगंगा पुल पर अस्थाई डिवाइडर बनाया जा रहा है ताकि एक वाहन फंसने के बाद उसके पीछे आने वाले दूसरे वाहन जाम न लगा दें। ट्रैफिक पुलिस के साथ सिविल पुलिस भी रोड पर ट्रैफिक व्यवस्थित रखने के लिए तैनात रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें