फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान सम्मान निधि योजना में लेखपालों को मिलेगा इंसेंटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पिछले दिनों देश भर में लागू हुई प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से ज्यादा से ज्यादा किसानों को जोड़ने और उन तक इसका लाभ पहुंचाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार का पैटर्न यूपी में भी लागू किया गया है। इसके तहत किसानों का भुगतान कराने वाले संबंधित लेखपालों को प्रोत्साहन राशि मिलेगी। यहां बता दें कि किसानों को पहली किश्त जारी की जा चुकी है।
विज्ञापन

छोटे किसानों को चिह्नित कर हर माह एक मुश्त धनराशि उनके खातों में पहुंचवाने में सबसे ज्यादा अहम रोल लेखपालों का माना जा रहा है। सरकार ने लोकसभा चुनाव से पहले योजना की घोषणा की थी। इसके तहत हर चार माह में दो हजार रुपये यानी एक वर्ष में कुल छह हजार रुपये की किस्त किसानों के खाते में पहुंचनी है।
मध्य प्रदेश सरकार ने योजना लोकप्रिय बनाने के लिए लेखपालों को प्रोत्साहन राशि देना शुरू कर दिया है। इसके बेहतर परिणाम मिलने पर यूपी सरकार ने भी संबंधित लेखपालों को प्रति खाते पर 18 रुपये इंसेंटिव भुगतान करने का ऐलान किया है। शासन ने अब तक हुई प्रगति की जानकारी भी 24 नवंबर तक मांगी है। अपर आयुक्त (प्रशासन) ने मंडल में सभी जिलाधिकारियों को पत्र जारी कर लेखपालों को प्रोत्साहन राशि का भुगतान करने को कहा है। बता दें कि जिले में किसान सम्मान निधि योजना में करीब 77 हजार किसानों को पहली किश्त भुगतान किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें